फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपाय: सिर्फ एक लोटे जल से दूर होंगी धन संबंधी समस्याएं, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Mon, 17 Aug 2020 06:36 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 17 Aug 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
astrology tips for money Offer water to these places to please Maa Lakshmi
एक लोटा जल चढ़ाने से होगी मां लक्ष्मी की कृपा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हर व्यक्ति की बस एक ही कोशिश होती है कि उसके परिवार में खुशियां बनी रहें। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि तो हर कोई पाना चाहता है। लेकिन कभी परिस्थितियां व्यक्ति के विपरीत हो जाती हैं, और घर में कलह रहने लगती हैं व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से घिर जाता हैं। ज्योतिषशास्त्र में कई ऐसे आसान उपायों के बारे में बताया गया हैं जिनके करने से परिवार में सुख-शांति का वास होता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है। इन उपायों को हमें ध्यान में रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि क्या करने से आती है, घर में सुख-समृद्धि...  

astrology tips for money Offer water to these places to please Maa Lakshmi
तुलसी में नियमित रुप से जल अर्पित करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पहले के समय में हर घर में एक बड़ा सा आंगन होता था, जिसमें बीच के स्थान पर एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता था। क्योंकि सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है। पूजनीय होने के साथ तुलसी का पौधा औषधिय गुणों से भी भरपूर होता है। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है इसलिए उनकी पूजा में तुलसी का उपयोग अवश्य किया जाता है। सुबह शाम तुलसी में एक लोटा जल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे घर की सारी परेशानियां दूर होती हैं। विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। तुलसी से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। 

astrology tips for money Offer water to these places to please Maa Lakshmi
पीपल के वृक्ष की जड़ में नियमित रुप से जल अर्पित करना चाहिए(

पीपल के वृक्ष को भी देव वृक्ष माना गया है। स्कंद पुराण के अनुसार पीपल में विष्णु जी का वास माना गया है। पीपल के वृक्ष में नियमित रुप से जल चढ़ाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति ग्रह को गुरु ग्रह कहा जाता है। इसको धन से जोड़कर देखा जाता है। पीपल के वृक्ष की जड़ में नियमित रुप से जल अर्पित करने वाले व्यक्ति के घर में धन की कमी नहीं रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology tips for money Offer water to these places to please Maa Lakshmi
प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए

सुबह प्रातःकाल उठकर घर की साफ-सफाई करनी चाहिए, उसके बाद घर के मुख्य द्वार पर पानी अवश्य डालना चाहिए। ऐसे घर में लक्ष्मी जी वास करती हैं। साथ ही सूर्यदेव को भी नियमित रुप से जल अर्पित करना चाहिए।  

विज्ञापन
astrology tips for money Offer water to these places to please Maa Lakshmi
- फोटो : amar ujala
पक्षियों को दाना-पानी डालने से भी घर में आर्थिक समस्याएं नहीं आती हैं। इसलिए हमें घर की छत या ऐसी जगह जहां पर पक्षी आते हैं, वहां एक पात्र में जल और अनाज रखना चाहिए, इससे परिवार पर आने वाले संकट टल जाते हैं, और घर में शांति बनी रहती है।. 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed