धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि दान देने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में भी दान करने का महत्व बताया गया है। सनातन धर्म में ही नहीं हर धर्म में दान को पुण्य कर्म बताया गया है और जरूरतमंदों की सहायता करने एवं उन्हें दान करने के लिए कहा गया है। दान देने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद किसी को नहीं देना चाहिए। यदि आप ये चीजें किसी को देते हैं तो आपको धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।तो चलिए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद कौन सी चीजें किसी को नहीं देनी चाहिए।
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी को न दें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 06 Jan 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन