सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पूजनीय माना गया है, तुलसी का पौधा पूजनीय होने के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। तुलसी का पौधा रखना बहुत लाभकारी और शुभ माना जाता है। पहले के समय में हर घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता था। आज के समय में रहन-सहन और घर की बनावट में बहुत अंतर आ गया है, लेकिन आज भी तुलसी के पौधे का उतना ही महत्व है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने घर में एक छोटा सा तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। लेकिन तुलसी के पौधे को लगाने से पहले कुछ बातों को जान लेना जरुरी होता है। जानते हैं तुलसी लगाने के नियम...
{"_id":"5f4deb4a8ebc3e53290b6bce","slug":"astrology-these-things-have-to-be-kept-in-mind-while-planting-tulsi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर पर तुलसी का पौधा लगाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
घर पर तुलसी का पौधा लगाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान
Tue, 01 Sep 2020 12:55 PM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
तुलसी
- फोटो : Social media
तुलसी
- फोटो : सोशल मीडिया
हर धार्मिक कार्य में तुलसी का उपयोग किया जाता है। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अति प्रिय है। भगवान विष्णु की पूजा में किसी भी तरह से तामसिक चीजों का प्रयोग वर्जित माना गया है। इसलिए जहां पर भी तुलसी का पौधा लगा हो वहां पर कभी मांस मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने गले में तुलसी की माला धारण करते हैं, उन्हें भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
तुलसी
- फोटो : Social media
तुलसी का पौधा वास्तु दोष दूर करने में भी सक्षम है। जहां पर भी तुलसी लगी होती है, वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ये आपके लिए अशुभफलदायक हो सकती है। तुलसी के पौधे को हमेशा पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। अगर आपके घर में उचित स्थान है, तो तुलसी को घर के आंगन के बीच में लगाएं। यह बहुत शुभ फल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी
घर में लगी हुई तुलसी को नियमित रुप से जल देना चाहिए, और संध्या के समय दीपक जलाना चाहिए। जिन घरों में तुलसी में सुबह-शाम प्रतिदिन दीपक जलाया जाता है, और जल दिया जाता है। मां महालक्ष्मी की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। रविवार के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
तुलसी
कुछ लोग अपने घर में जमीन में तुलसी का पौधा रोपते हैं, लेकिन तुलसी को हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। मान्यता है कि जमीन पर लगा हुआ तुलसी का पौधा अशुभ फल देता है। इसका प्रभाव घर के सदस्यों के स्वास्थ पर पड़ता है।