फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये तीन राशि वाले होते हैं गजब के लीडर, कमाल का करते हैं नेतृत्व, भीड़ में बनाते हैं अलग पहचान

Mon, 31 Aug 2020 05:32 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 31 Aug 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
astrology These three zodiacs have amazing leadership skills among people

ज्योतिष के अनुसार नामों के आधार पर राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं। लेकिन इनमें से कुछ राशियों के लोग ही ऐसे होते हैं, जो भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। ये लोग अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं अगर इन राशियों के लोग अपने अंदर छिपे गुणों को पहचान लें तो कोई भी इन्हें पीछे नहीं कर पाता है। ये एक अच्छे नेतृत्वकर्ता साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां है जो जातक को दूसरों से अलग बनाती हैं..

astrology These three zodiacs have amazing leadership skills among people
मेष राशि

मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। अपनी राशि पर मंगल की पूरी कृपा दृष्टि रहती है जिसके कारण इस राशि के जातक साहसी, निडर और जोशीले होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने में जोखिम लेने से नहीं डरते हैं जिसके कारण ये लोग एक अच्छे नेतृत्वकर्ता साबित होते हैं। ये लोग ऊर्जा से भरपूर होते हैं। जिस कार्य को अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा करने के बाद ही चैन लेते हैं। यही बात इन्हें और लोगों से अलग और सफल बनाती है।

astrology These three zodiacs have amazing leadership skills among people
सिंह राशि

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं इनके प्रभाव के कारण जातक तेजपूर्ण होता है। नाम की तरह ही इस राशि के लोगों का स्वभाव एक राजा की तरह रहता है। इस राशि के स्वामी सूर्य होने के कारण इन लोगों को समाज में भरपूर मान-सम्मान और संपन्नता प्राप्त होती है। ये लोग दूसरों को सही प्रकार से समझाने में निपुण होते हैं जिसके कारण एक सफल नेतृत्वकर्ता होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology These three zodiacs have amazing leadership skills among people
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर भी मेष राशि की तरह मंगल का प्रभाव होता है। ये लोग अपने काम में किसी तीसरे की दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं। हर परिस्थिति में सही और जोखिमपूर्ण निर्णय में सक्षम होते हैं। मेष राशि के जातकों की तरह इस राशि के लोग भी ऊर्जावान और साहसी होते हैं।
 
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed