फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये चार राशियां होती है बहुत भाग्यशाली, कहीं इन लकी राशियों में आपकी राशि तो नहीं

Thu, 20 Aug 2020 06:09 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 20 Aug 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
astrology These four zodiac signs are very lucky
राशिचक्र

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म स्थान, समय और नक्षत्र के अनुसार उसका नामकरण किया जाता है। जिस अक्षर से नाम रखा जाता है उसी के अनुसार राशि होती है, इस तरह से कुल मिलाकर 12 राशियां के लोगों के नाम अलग-अलग अक्षरों से शुरु होते हैं, राशि के अनुसार हर व्यक्ति का भविष्य, कार्य करने की क्षमता, और स्वभाव की जानकारी होती है लेकिन कुछ राशियां अन्य राशियों के हिसाब से ज्यादा बलवान होती हैं। इसलिए अन्य लोगों के मुकाबले इनका भाग्य ज्यादा अच्छा रहता है जानते हैं कि वे चार राशियां कौन सी हैं। 

astrology These four zodiac signs are very lucky
मेष राशि

 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) इन अक्षरों से जिनका नाम होता है वे मेष राशि के जातक होते हैं। 

12 राशियों में यह राशि सबसे पहली है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह को अन्य ग्रहों का सेनापति हैं।  इसलिए मेष राशि के जातको पर इसका विशेष प्रभाव होता है। इस राशि के लोग एक अच्छे नेतृत्वकर्ता साबित होते हैं। अपनी नेतृत्व करने के गुण के कारण ही कार्य क्षेत्र में मेष राशि के जातक अन्य लोगों से ज्यादा मजबूत और ताकतवर होते हैं। परिश्रम और अपनी क्षमता के बल पर ये लोग अपने जीवन में सफल होते हैं। ये राशि भाग्यशाली भी होती है। इनकी राशि का स्वामी मंगल इनकी सहायता करता है। 

astrology These four zodiac signs are very lucky
वृश्चिक राशि

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) अक्षर के लोगो की राशि वृश्चिक होती है। 

इस राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल ही है। मंगल ग्रह के कारण इस राशि के जातक निडर और  साहसी होते हैं। वृश्चिक राशि वाले किसी भी कार्य को बिना डरे करते हैं, और कार्य में जोखिम लेने से नहीं डरते हैं, इसी कारण ये सफल होते हैं। ये अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। हर कार्य को मेहनत के साथ पूर्ण करके ही दम लेते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology These four zodiac signs are very lucky
मकर राशि

(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) इन अक्षरों से जिनका नाम होता है, उनकी राशि मकर होती है। 

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। यह ग्रह न्यायप्रिय है। शनि ग्रह को मजबूत ग्रह माना जाता है। इस कारण इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहती है। इनकी राशि के स्वामी शनि की कृपा दृष्टि इन पर बनी रहती है। शनि की कृपा के कारण इस राशि के लोगों के अंदर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग अपनी मेहनत और लगन से अपने जीवन में एक मुकाम हासिल करते हैं। 
 

विज्ञापन
astrology These four zodiac signs are very lucky
कुंभ राशि
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) इन अक्षरों से जिनके नाम शुरु होते हैं वे कुंभ राशि के जातक होते हैं।

मकर राशि की तरह ही इस राशि के स्वामी भी शनि हैं। राशियों में यह राशि 11 वें स्थान पर आती है। शनिग्रह न्याय का ग्रह है। इस ग्रह को कर्मफल दाता कहा गया है। इसलिए यह ईमानदारी से कार्य करने वालो का साथ देता है। कुंभ राशि के लोग ईमानदारी के बल पर ही सफल होते हैं। ये लोग सोच-समझकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हैं। ये लोग दिमाग के तेज होते हैं, और परिस्थितियों के अनुसार कार्य करते हैं। अन्य राशि के जातकों के मुकाबले ज्याद बलशाली होते हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed