Lizards Omens: शकुनशास्त्र में पशु-पक्षियों और कीड़े मकोड़ों से आने वाली शुभ अशुभ घटनाओं को जानने का तरीका बताया गया है। वर्तमान समय में पशु-पक्षी व जीव-जंतु से जुड़े शकुन-अपशकुन की बातों पर पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा सकता, लेकिन शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों आदि से प्राप्त होने वाले संकेतों का स्पष्ट वर्णन मिलता है। इनमें छिपकली के शरीर पर गिरने का भी बड़ा महत्व बताया गया है। हम सभी के साथ कई बार ऐसा होता है कि हमारे शरीर पर कोई ना कोई कीड़ा-मकौड़ा गिर जाता है। पर क्या आपको पता है कि इन कीड़े-मकौड़ों के गिरने से आपकी किस्मत बदलती है। हमारे जीवन में चल रहे ग्रह-नक्षत्र की चाल भी बदल जाती है। हमारे घरों में सामान्य रूप से पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें संकेत देती है। ये संकेत शुभ फल देने वाले भी हो सकते हैं अशुभ फल देने वाले भी। आइए जानते हैं छिपकली से जुड़े ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में।
Lizards Omens: गृह प्रवेश के समय ऐसी छिपकली देखना होता है अशुभ, जानें छिपकली से जुड़े ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 21 May 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन