नमक खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही इसके आसान से उपाय करने से आप कई तरह कि समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। नमक के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की क्षमता होती है। इसके उपाय करने से ग्रहों से संबंधित परेशानियां भी दूर होती हैं। ज्योतिष में बताए गए नमक के उपायों को करके आप आर्थिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं नमक से जुड़े आसान से उपाय...
घर में नमक डालकर पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता आती है। या रात के समय घर में किनारे-किनारे थोड़ा सा नमक डाल दें सुबह उठकर साफ कर दें। घर के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना उत्पन्न होती है। गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है।
3 of 6
गेट पर नमक बांधकर लटकाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर का मुख्य द्वार ऐसा स्थान होता है जहां से सबका आवगमन रहता है यहीं से घर में नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। अपने घर के मुख्य द्वार पर या कार्य स्थल पर के द्वार पर साबुत नमक लाल कपड़े में बांधकर लटका दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, और धन की आवागमन बनी रहेगी।
4 of 6
नजर उतारने के लिए नमक के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके बच्चे को नजर लग जाती है और वह ज्यादा रोता है तो ऐसे में बच्चे के नहाने के पानी में सप्ताह में एक बार थोड़ा सा नमक डाल दें। इससे नजर दोष दूर होता है। अगर रात में बार-बार नींद खुल जाती है तो नमक के पानी से हाथ-पैर धोकर सोएं, इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
5 of 6
राहु को प्रभीव से मुक्ति का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : rahu
किसी कटोरे में नमक या फिटकरी भरकर घर के बाथरुम में रख दें। इससे राहु के प्रभाव से राहत मिलती है। राहु को ही नकारात्मक ऊर्जा का कारक माना गया है। नमक को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। फिटकरी से हवा के बैक्टीरिया भी नष्ट होते हैं।