फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किस देवी-देवता को कौन सा भोग लगाने से होते हैं प्रसन्न

Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
astrology favorite bhog and prasad of god and goddess
किस देवी देवता को लगता है किस चीज का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक देवी-देवता की पूजा की विधि अलग होती है। उनकी पूजा में अलग-अलग चीजें अर्पित की जाती हैं। भोग के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रिय खाद्य पदार्थों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि किस देवी-देवता को किस चीज का भोग लगाकर कर सकते हैं उन्हें प्रसन्न और बन सकते हैं उनकी कृपा के पात्र...

astrology favorite bhog and prasad of god and goddess
शिव भांग, धतूरे का भोग लगाया जाता है(प्रतीकात्मक तसवीर)

सबसे पहले बात करेंगे देवों के देव महादेव की वैसे तो शिव जी मात्र एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन शिव को भांग, धतूरे का भोग लगाया जाता है। दूध, दही, घी, शहद आदि से शिवलिंग का अभिषेक करने और बिल्व पत्र अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। 

astrology favorite bhog and prasad of god and goddess
मां दुर्गा को हलवा चना का भोग अर्पित किया जाता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : halwa

मां दुर्गा स्वयं शक्ति हैं, मां को हलवा-चना का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा खीर, मालपुए, पूरणपोली, केले, मिठाई भी अर्पित की जाती हैं। माता को नारियल की भेंट दी जाती है। शक्ति स्वरुपा मां को सच्चे हृदय से हलवे चने का भोग लगाने से वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology favorite bhog and prasad of god and goddess
विष्णु जी का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जगत के पालन कर्ता श्री हरि विष्णु जी को सूजी के हलवे और पंजीरी (आटे का कसार) का भोग लगाया जाता है। विष्णु जी को पंचामृत भी अर्पित किया जाता है। तुलसी के बिना उनकी पूजा अधूरी मानी गई है। इसलिए विष्णु जी को तुलसी अवश्य अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है।

 

विज्ञापन
astrology favorite bhog and prasad of god and goddess
लक्ष्मी जी को पीली या सफेद रंग की मिठाई अर्पित की जाती है(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विष्णु जी की संगिनी लक्ष्मी जी धन की देवी हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद और पीले रंग के मिठाई अर्पित करनी चाहिए। लक्ष्मी जी को केसर भात भी चढ़ाया जाता है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed