फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: गर्मी के मौसम में जरूर दान करें ये 4 चीजें, मिलेगा शुभ फल

Fri, 15 Apr 2022 12:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 15 Apr 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
Astro Tips Donate These Things in Summer Season You will Get Auspicious Results News in Hindi
गर्मी के मौसम में जरूर दान करें ये 4 चीजें - फोटो : iStock
हिंदू धर्म में दान पुण्य के विशेष महत्व के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि दान पुण्य का शुभ फल व्यक्ति को कई जन्मों तक मिलता है, लेकिन जहां तक संभव हो दान बिना किसी स्वार्थ के गुप्त रूप से ही करना चाहिए। बिना स्वार्थ के गुप्त रूप से किया गया दान बहुत ही पुण्य कारी माना जाता है। वहीं दिखावे या किसी फायदे के लिए किए गए दान का कोई महत्व नहीं रह जाता है। धर्म शास्त्रों में दान को लेकर कई नियम बताए गए हैं। किस समय या किस त्योहार पर कौन सा दान करना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। धर्म शास्त्रों में मान्यता है कि समय के हिसाब से जरूरत की चीजें दान की जाएं तो इसका कई गुना अधिक फल मिलता है। इसके अलावा शास्त्रों में अलग-अलग मौसम में भी दान की जाने वाली चीजों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया है। इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है और धूप भी तेज होने लगी है। ऐसे में इस समय कुछ चीजों का दान करना बेहद फलदाई माना गया है। आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में किन चीजों का दान करने से सबसे ज्यादा शुभ फल मिलता है....

Astro Tips Donate These Things in Summer Season You will Get Auspicious Results News in Hindi
गर्मी के मौसम में जरूर दान करें ये 4 चीजें - फोटो : istock

गर्मी में किन चीजों का करें दान ?

प्यासे लोगों को पानी पिलाना

गर्मी के मौसम में अधिक धुप की वजह से लोगों की पानी की अधिक जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में इस मौसम में प्यासों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना गया है। यही वजह है कि इन दिनों लोग प्याऊ लगवाते हैं, ताकि असहाय लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

Astro Tips Donate These Things in Summer Season You will Get Auspicious Results News in Hindi
गर्मी के मौसम में जरूर दान करें ये 4 चीजें - फोटो : iStock
जल से भरे घड़े

इसके अलावा इस मौसम में यदि पानी से भरे घड़े दान में दिए जाएं तो बहुत लाभ होता है। कोशिश करें कि दो घड़े दान करें। एक घड़ा अपने पूर्वजों और दूसरा भगवान विष्णु के नाम से दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Tips Donate These Things in Summer Season You will Get Auspicious Results News in Hindi
गर्मी के मौसम में जरूर दान करें ये 4 चीजें - फोटो : iStock
गुड़

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्मी के दिनों में गुड़ का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही मान-सम्मान और सफलता मिलती है।  

विज्ञापन
Astro Tips Donate These Things in Summer Season You will Get Auspicious Results News in Hindi
गर्मी के मौसम में जरूर दान करें ये 4 चीजें - फोटो : iStock
सत्तू

सत्तू का संबंध गुरु और सूर्य से है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, गुरु धन और भाग्य में वृद्धि करता है, जबकि सूर्य सफलता-सम्मान-सेहत और आत्मविश्वास देता है। ऐसे में गर्मी में सत्तू का दान करने से व्यक्ति को इस जीवन में सफलता तो मिलती ही है, इसके अलावा परलोक में भी अन्न की कमी नहीं होती है.  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed