Astro Upay: हिंदू धर्म में भगवान शिव और उनके शिवलिंग का बहुत महत्व है। शिवलिंग भगवान शिव का ही एक प्रतीक है और शिवलिंग की पूजा के कई प्रकार हैं। भगवान शिव का प्रतिरूप मानकर शिवलिंग पर जलाभिषेक, दूध का अभिषेक, बेलपत्र आदि अर्पित करके भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाती है। यदि भगवान शिव की आराधना पूरे संकल्प, संयम और नियम के अनुसार करें तो जातकों की सभी मनोवांछित फल प्राप्त होता है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करना, बेल पत्र, दूध, भांग जैसी चीजें अर्पित करने के बारे में तो ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र ने मनोकामना पूर्ति के लिए कुछ गुप्त उपाय भी बताए गए हैं। यदि भक्तों ने ये उपाय कर लिए तो जीवन में न सिर्फ सुख समृद्धि आएगी बल्कि धन की प्राप्ति भी होगी। तो आइए जानते हैं शिवलिंग के गुप्त उपाय क्या हैं और भक्तों को इसका किस प्रकार लाभ मिल सकता है।
Astro Upay: धन प्राप्ति के लिए कर लें शिवलिंग का ये गुप्त उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
धन प्राप्ति के लिए प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर दूध मिश्रित जल भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अर्पण करें तथा अभिमंत्रित रुद्राक्ष की माला से 'ऊँ सोमेश्वराय नम:' का 108 बार जप अर्थात एक माला करें। साथ ही प्रत्येक पूर्णिमा को जल में दूध मिला कर चन्द्र देव को अर्ध्य देकर व्यवसाय/ व्यापार में उन्नति की प्रार्थना करें, तुरन्त ही असर दिखाई देगा।
करें इस शिव मंत्र का जाप
किसी मंदिर में रात्रि के समय जाएं और वहां स्थापित शिवलिंग के पास एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। दीपक प्रज्वलित करने से पहले से पहले शिव जी से प्रार्थना करें और मन ही मन अपनी मनोकामना कहें। इस को किसी सोमवार के दिन से आरंभ करने के बाद लगातार 41 दिनों तक करना है।
बहुत प्राचीन है ये गुप्त उपाय
महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही प्राचीन उपाय और कारगर माना जाता है। इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि इसका जिक्र किसी से नहीं करना है यानि कि यह उपाय गुप्त रखना है।
क्या है नियम
पुरुष तो इस उपाय को बिना नियम तोड़े कर सकते हैं परंतु यदि कोई महिला यह उपाय करती है और उसके मासिक धर्म बीच में आ जाएं तो उन दिनों के बीत जाने के पश्चात उपाय को पूरा करें।