फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Upay: धन प्राप्ति के लिए कर लें शिवलिंग का ये गुप्त उपाय

Wed, 18 May 2022 09:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 18 May 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
Astro Remedies Do These Secret Upay Near Shivling to Get Money Happiness and Prosperity
भगवान शिव का प्रतिरूप मानकर शिवलिंग पर जलाभिषेक, दूध का अभिषेक, बेलपत्र आदि अर्पित करके भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाती है। - फोटो : iStock

Astro Upay:  हिंदू धर्म में भगवान शिव और उनके शिवलिंग का बहुत महत्व है। शिवलिंग भगवान शिव का ही एक प्रतीक है और शिवलिंग की पूजा के कई प्रकार हैं। भगवान शिव का प्रतिरूप मानकर शिवलिंग पर जलाभिषेक, दूध का अभिषेक, बेलपत्र आदि अर्पित करके भगवान भोलेनाथ की आराधना की जाती है। यदि भगवान शिव की आराधना पूरे संकल्प, संयम और नियम के अनुसार करें तो जातकों की सभी मनोवांछित फल प्राप्त होता है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करना, बेल पत्र, दूध, भांग जैसी चीजें अर्पित करने के बारे में तो ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र ने मनोकामना पूर्ति के लिए कुछ गुप्त उपाय भी बताए गए हैं। यदि भक्तों ने ये उपाय कर लिए तो जीवन में न सिर्फ सुख समृद्धि आएगी बल्कि धन की प्राप्ति भी होगी। तो आइए जानते हैं शिवलिंग के गुप्त उपाय क्या हैं और भक्तों को इसका किस प्रकार लाभ मिल सकता है। 

Astro Remedies Do These Secret Upay Near Shivling to Get Money Happiness and Prosperity
अभिमंत्रित रुद्राक्ष की माला से 'ऊँ सोमेश्वराय नम:' का 108 बार जप अर्थात एक माला करें। - फोटो : iStock

धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय 
धन प्राप्ति के लिए प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर दूध मिश्रित जल भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अर्पण करें तथा अभिमंत्रित रुद्राक्ष की माला से 'ऊँ सोमेश्वराय नम:' का 108 बार जप अर्थात एक माला करें। साथ ही प्रत्येक पूर्णिमा को जल में दूध मिला कर चन्द्र देव को अर्ध्य देकर व्यवसाय/ व्यापार में उन्नति की प्रार्थना करें, तुरन्त ही असर दिखाई देगा।

Astro Remedies Do These Secret Upay Near Shivling to Get Money Happiness and Prosperity
किसी मंदिर में रात्रि के समय जाएं और वहां स्थापित शिवलिंग के पास एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। - फोटो : सोशल मीडिया

करें इस शिव मंत्र का जाप 
किसी मंदिर में रात्रि के समय जाएं और वहां स्थापित शिवलिंग के पास एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। दीपक प्रज्वलित करने से पहले से पहले शिव जी से प्रार्थना करें और मन ही मन अपनी मनोकामना कहें। इस को किसी सोमवार के दिन से आरंभ करने के बाद लगातार 41 दिनों तक करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Remedies Do These Secret Upay Near Shivling to Get Money Happiness and Prosperity
महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही प्राचीन उपाय और कारगर माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

बहुत प्राचीन है ये गुप्त उपाय 
महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही प्राचीन उपाय और कारगर माना जाता है। इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि इसका जिक्र किसी से नहीं करना है यानि कि यह उपाय गुप्त रखना है।

विज्ञापन
Astro Remedies Do These Secret Upay Near Shivling to Get Money Happiness and Prosperity
शिवलिंग पूजा के कुछ नियम है। पुरुष इस उपाय को बिना नियम तोड़े कर सकते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है नियम 
पुरुष तो इस उपाय को बिना नियम तोड़े कर सकते हैं परंतु यदि कोई महिला यह उपाय करती है और उसके मासिक धर्म बीच में आ जाएं तो उन दिनों के बीत जाने के पश्चात उपाय को पूरा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed