फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   April born people personality and characteristic

अप्रैल माह में जन्म लेने वाले होते हैं इन मामलों में सबसे खास, जानें इनकी विशेषताएं

Fri, 02 Apr 2021 01:06 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 02 Apr 2021 01:06 PM IST
सार

जिन लोगों का जन्म अप्रैल में होता है वे जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जिस चीज को मन में ठान लेते हैं। उसे पूरा करके ही मानते हैं। हालांकि इस माह में जन्म लेने वाले साहसिक कार्यों में दिलचस्पी रखते हैं।

विज्ञापन
April born people personality and characteristic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह अप्रैल का महीना चल रहा है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है। अप्रैल माह में जिन लोगों का जन्म होता है उनमें कुछ विशेष प्रकार की खूबियां और कमियां पाई जाती हैं। आज हम जानेंगे कि अप्रैल माह जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और और आप में क्या विशेषताएं होती हैं।

विज्ञापन

स्वभाव से होते हैं जिद्दी
जिन लोगों का जन्म अप्रैल में होता है वे जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जिस चीज को मन में ठान लेते हैं। उसे पूरा करके ही मानते हैं। हालांकि इस माह में जन्म लेने वाले साहसिक कार्यों में दिलचस्पी रखते हैं। जहां तक शारीरिक रूप रचना की बात है तो इसमें आप खूबसूरत होते हैं। ये लोग अपने रंग-रूप का ज्यादा ध्यान रखते हैं। अपने रंग-रूप को संवारने पर ये ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए ये लोगों को अपनी ओर अधिक आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों में होते हैं खास
जिन लोगों का जन्म अप्रैल माह में होता है अपने मित्रों में वे खास होते हैं। मित्र मंडली में इनका अलग ही प्रभाव देखने को मिलता है। आप दोस्तों के प्रिय तो होते ही हैं, साथ ही रिश्तेदार भी इन्हें बेहद चाहते हैं। वहीं इनके प्रेम जीवन की बात करें तो ये रोमांस करने में आगे होते हैं। अपने पार्टनर को रिझाना इन्हें भलीभांति आता है। 

विज्ञापन

होते हैं कला प्रेमी
अप्रैल माह में जन्म लेने वाले कला के प्रति समर्पित होते हैं। ये स्वयं ही किसी कला में बेहद दिलचस्पी रखते हैं। इनमें नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा प्रबल होती है। इसलिए ये जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और नयापन इन्हें अच्छा लगता है।

होते हैं प्रकृति प्रेमी
जो जातक अप्रैल माह में जन्म लेता है उन्हें प्रकृति से गहरा लगाव होता है और उसमें घुल-मिल जाते हैं। इनकी एक खास बात ये है कि ये लोग अपने जीवन में ऊबाऊ भाव को नहीं आने देना चाहते हैं। इसलिए साहसिक कार्यों को अपने जीवन में जरूरी मानते हैं।

होते हैं जुनून से भरे
ये बड़े जुनूनी होते हैं। हालांकि इनका जुनून दोनों ही रूपों में होता है। ये सकारात्मक कार्यों के लिए भी होता है और नकारात्मक चीजों के लिए भी। स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और राजनीति आदि क्षेत्र में ये अधिक कामयाब होते हैं। ये लोग जहां भी रहते हैं सभी इनके साथ रहना चाहते हैं।

होता है इनमें यह दोष
यदि अप्रैल में जन्म लेने वाले जातकों के दोषों की चर्चा करें तो ये लोग दूसरों की जिंदगी में हस्तक्षेप करने से बाज नहीं आते हैं। यही दोष इनका इनके लिए कभी-कभार समस्या पैदा कर देता है। दूसरों से इनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं, जिनको संवारने में काफी वक्त लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed