Anant Chaturdashi 2022: बप्पा की विदाई का दिन नजदीक आ रहा है। 31 अगस्त से शुरू हुआ गणेश उत्सव का महापर्व 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी वाले दिन समाप्त हो जाएगा। इसी दिन गणेश विसर्जन किया है। अनंत चतुर्दशी का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस पर्व को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन शुभ समय में गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है। गणेश उत्सव के बाद धूमधाम के साथ भगवान गणेश को अनंत चतुर्दशी के दिन जल में विसर्जित कर दिया जाता है। बप्पा के भक्त इस मनोकामना के साथ उन्हें विदा करते हैं कि अगले बरस बप्पा फिर उनके घर पधारेंगे और जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। देश भर में इस पर्व को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन कुछ उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
Anant Chaturdashi 2022: अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय, हर विघ्न-बाधा होगी दूर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन