फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथों की लकीरों से से जानिए कैसा रहेगा आपका दांपत्य जीवन, सुखी या दु:खी

Thu, 11 Mar 2021 10:51 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 11 Mar 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
According to Hast rekha shastra know about your married life through Vivah Rekha
marriage line

हस्त रेखा शास्त्र में हाथों में बनी हुई रेखाओं का आकलन करके व्यक्ति के जीवन के बारे में जानकारी दी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कनिष्ठा उंगुली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर बुध पर्वत के पास उपस्थित रेखा को विवाह रेखा माना गया है। किसी भी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं एक दो या फिर चार की संख्या तक हो सकती हैं। इस रेखा के आधार पर किसी व्यक्ति के दांपत्य जीवन के बारे में काफी हद तक जानकारी दी जा सकती है। हालांकि किसी व्यक्ति के दांपत्य जीवन के बारे में हाथों में उपस्थित अन्य रेखाओं पर भी विचार किया जाना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि विवाह रेखा को देखकर कैसे जाना जा सकता है कि वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा या दुखी।

According to Hast rekha shastra know about your married life through Vivah Rekha
विवाह रेखा

ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन रहता है सुखी  
यदि किसी के हाथ में विवाह रेखा एक दम स्पष्ट है और कोई अन्य रेखा उसे नहीं काट रही है। विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान नहीं बना है तो माना जाता है कि ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। 

यदि किसी जातक के हाथ में विवाह रेखा गहरी और लंबी होती है तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं और रिश्तें को बहुत महत्व देते हैं। यदि किसी की विवाह रेखा से पतली रेखा प्रारंभ होकर हृदय रेखा की ओर जाती है तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों का साथ जीवनभर मजबूत बना रहता है। 
 

According to Hast rekha shastra know about your married life through Vivah Rekha
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस स्थिति में दांपत्य जीवन में रहती हैं समस्याएं 
यदि किसी जातक के हाथ में विवाह रेखा पर खंडित हो तो ऐसे में दांपत्य जीवन में अलगाव की आशंका रहती है। इसके साथ ही यदि यही स्थिति दोनों हाथों में हो तो जीवन के मध्य में जीवनसाथी से विरह की संभावना रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Hast rekha shastra know about your married life through Vivah Rekha
विवाह रेखा

यदि किसी जातक के हाथ में विवाह रेखा पर द्वीप का निशान हो तो वैवाहिक सुख में कमी बनी रहती है। वही अगर किसी की विवाह रेखा पर एक से अधिक द्वीप बने होते हैं तो दांपत्य जीवन में विघ्न का संकेत माना जाता है। 

यदि किसी की विवाह रेखा अंत में कई भागों में बंट जाती है या अंत में दोमुहीं विवाह रेखा हो तो ऐसे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed