{"_id":"6012cf618ebc3e08be41783f","slug":"according-to-garun-purana-poverty-comes-in-the-house-of-people-who-do-this-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गरूण पुराण के मुताबिक अगर करते हैं ये काम, तो हमेशा बनी रहेगी धन की किल्लत","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
गरूण पुराण के मुताबिक अगर करते हैं ये काम, तो हमेशा बनी रहेगी धन की किल्लत
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी चाहते है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में धन हो ताकि वे एक अच्छा जीवन बिता सकें और अपने परिवार को दुनिया की सभी सुख-सुविधाएं दे सकें। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर सदा महालक्ष्मी जी का कृपा बनी रहे। यही कारण है कि लोग सभी लोग मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना कई तरह से प्रयास करते हैं। कभी-कभी बहुत प्रयास करने के बाद भी कुछ लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जाने-अनजाने हम कई ऐसे कार्य करते हैं जिनके कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में आपके घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। तो जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं जिसके कारण मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
2 of 7
maa lakshmi
गरूड़ पुराण के अनुसार, जो लोग मैले वस्त्र यानी गंदे कपड़े पहनते हैं। धन की देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। प्रतिदिन स्नान करके सदैव स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। स्वच्छ रहने वाले पर मां महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
3 of 7
laxmi devi
कुछ लोग प्रतिदिन पूरे घर की सफाई तो करते हैं लेकिन बिस्तर को ऐसे ही छोड़ देते हैं। जो लोग प्रतिदिन बिस्तर को साफ नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के पास हमेशा धन की किल्लत बनी रहती है। घर में हमेशा दरिद्रता का वास होता है। पूरे घर की सफाई के साथ प्रतिदिन ध्यान से बिस्तर की सफाई भी करनी चाहिए। जो लोग स्वयं साफ रहने के साथ घर के हर कोने और आसपास के स्थान को भी साफ-स्वच्छ रखतें हैं। उनके यहां मां लक्ष्मी वास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
रात को या फिर किसी भी समय खाना खाने के बाद जूठे बर्तनों को यदि ज्यादा देर तक ऐसे ही पड़ रहने देते हैं तो इससे शनि का बुरा प्रभाव बढ़ने लगता है। इससे आपके घर में दरिद्रता आने लगती है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग अपनी थाली में आवश्यकता से अधिक भोजन परोस लेते हैं। जिसके कारण भोजन की बर्बादी होती है। शास्त्रों के अनुसार जिस जगह अन्न का अपमान होता है, वहां कभी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। ऐसे घर में हमेशा गरीबी बनी रहती है। अन्न का अत्यधिक उपभोग व्यक्ति को दरिद्र बना देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।