ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र, गुण और भविष्य सभी 12 राशियों और 9 ग्रहों के प्रभाव के कारण उसके जीवन पर गहर असर डालते हैं। ज्योतिष में किसी व्यक्ति का स्वभाव जन्म के समय उसकी निर्धारित राशि पर निर्भर करता है। राशियों के स्वभाव के कारण कुछ लोगों का स्वभाव बहुत ही शांत होता है, कुछ बहुत ही उग्र नेचर वाले होते हैं। कुछ लोगों में धैर्य होता है तो कुछ जल्दीबाजी में हमेशा अपना काम करना पंसद करते हैं। कुछ लोग साहसी,निडर और किसी की भी परवाह न करने वाले होते हैं उनके मन में जो आता है वहीं करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानना है तो व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर जाना जा सकता है। व्यक्ति की कुंडली में कौन से ग्रह शुभ है और कौन से अशुभ। व्यक्ति कौन सी राशि का है और उसका जीवन में क्या प्रभाव रहता है। आज हम आपको ऐसी चार राशियों के बारे में बताने जा रहे है जिनमें पैदा होने वाले लड़कियां बेहद उग्र, भाग्यशाली, अलग मुकाम पाने वाली और दूसरे पर हावी रहने वाली स्वभाव की होती हैं। ऐसी लड़कियां शादी के बाद भाग्यशाली और अपने पति के बराबर कार्य क्षमता वाली होती हैं।
ज्योतिष: ये चार राशि वाली लड़कियां हासिल करती हैं अलग मुकाम, हर निर्णय में पति भी देते हैं साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन