फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maa Tujhe Pranam News ›   patriotism awake by maa tujhe pranam

‘मां तुझे प्रणाम’ से जागा देशप्रेम

Wed, 24 Jul 2013 06:57 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2013 06:57 PM IST
विज्ञापन
patriotism awake by maa tujhe pranam

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और नगर निगम पार्षदों ने स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड रुकने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


शनिवार को गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट में आयोजित बैठक में महापौर, विधायक, पार्षद एवं सभी राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


‘बेटी बचाओ’ जागरूकता कार्यक्रम जोड़ने की सभी ने सराहना की। साथ ही मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार, एवं कार्यक्रमों में भागेदारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के कलस्टर हेड भवानी शर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद संपादक राजीव सिंह के साथ सभी ने अपने सुझाव साझा किए। महाप्रबंधक मनीष तिवारी ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम के सहयोगी आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, द अध्ययन स्कूल, शांति निकेतन विद्यापीठ, एडको डेवलपर्स, राधा गोविंद इंजीनियरिंग कालेज, आकाश गंगा साड़ीज, एआरआईएमटी कॉलेज, ज्ञान भारती, सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल, इरा मॉल, होटल सम्राट हैवेंस, एएस स्टूडियो, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, भारती मिल्क स्पलैश और रेडियो आईआईएमटी हैं।

देशभक्ति कार्यक्रम मेरठ की पहचान
कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, व्यापारी नेता त्रिभूवन मूना, सपा नेता डा. राजेश कुमार, रालोद नेता डा. राजकुमार सांगवान, भाजपा नेता ठा. ओपी सिंह, पं. संजय त्रिपाठी, गिरीश साहनी आदि ने कहा कि अमर उजाला के कार्यक्रम ‘मां तुझे प्रणाम’ ने मेरठ क्रांति की यादों को ताजा कर दिया है और देश में शहर का नाम रोशन किया है।

हम सजवाएंगे बाजार
जिला कॉआपरेटिव बैंक के चेयरमैन एवं सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए सपा की ओर से 100 होर्डिंग बनवाए जाएंगे।  जिला सहकारी बैंक की 53 शाखा, 120 समिति, आपका बाजार और जिला सहकारी संघ के सभी कर्मचारी एवं सदस्यों से वार्ता कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 15 अगस्त को राष्ट्रगान में शामिल होंगे।

पराग डेयरी के सभी प्रतिष्ठान भी इसमें शामिल होंगे। प्रदेश सचिव राजपाल सिंह, सपा युवजन जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष रफीक अंसारी, मेघराज यादव, सुरेश चंद यादव, बिजेन्द्र उफ पप्पू, चेतन्यदेव स्वामी ने जनता को जागरूक करने और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

महिलाएं होंगी सबसे आगे
पूर्व पार्षद एवं सपा नेत्री संगीत राहुल, पार्षद शशि, रश्मि गुप्ता और सुनीता ने कहा कि मां तुझे प्रणाम में बेटी बचाओ जागरूकता कार्यक्रम को जोड़कर महिलाओं को जोड़ने का काम किया है। कार्यक्रम में महिलाएं बड़ी भागेदारी अदा करेंगी।

बैठक कर भूमिका करेंगे तैयार
महापौर हरिकांत आहलुवालिया ने कहा कि कार्यक्रम से आम जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत हो रही है। मां तुझे प्रणाम के साथ बेटी बचाओ कार्यक्रम एक नई पहल है। जिसके प्रचार प्रसार के लिए महानगर के सभी 90 पार्षदों के साथ बैठक करके निर्णय लेंगे।

देहात में भी हों कार्यक्रम
अमर उजाला का शहीदों के नाम कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम की सभी ने सराहना की। पूर्व विधायक चौ. जगत सिंह, भाजपा नेता अश्वनी त्यागी, सतेन्द्र भराला, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हरिकिशन वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व सपा नेता डा. कुलदीप उज्ज्वल, बसपा नेता शाहजहां सैफी, दयाराम प्रजापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा कि देहात की जनता भी इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्सुक है।


अमर क्रांति ज्योति जैसी दें पहचान
मेरठ कालेज के अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक डा. मनोज सिवाच ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान शहीदों की शहादत की ओर खींचते हुए कहा कि ऐसी ज्योति जले, जिसे अमर क्रांति ज्योति का नाम दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed