फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat bandh today live updates opposition parties support farmers protest modi govt farm laws congress bjp

भारत बंद: महाराष्ट्र और ओडिशा में ट्रेनें रोकीं, उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने परीक्षा टाली

Tue, 08 Dec 2020 08:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 08 Dec 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
bharat bandh today live updates opposition parties support farmers protest modi govt farm laws congress bjp
महाराष्ट्र में भारत बंद के तहत रोकी गई रेल - फोटो : ANI

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बंद के तहत सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। देश के सभी विपक्षी दलों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा किसान यूनियनें भी किसानों के साथ आए हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले। वहीं बंद के कारण कई जगहों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है। बंद के तहत महाराष्ट्र में रेल रोकी गई। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


किसान बंद के मद्देनजर अपना जन्मदिन नही मनाएंगी सोनिया
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। यह फैसला उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन और कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर लिया है।
विज्ञापन



महाराष्ट्र में रेल रोको प्रदर्शन
महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने 'भारत बंद रेल रोको' विरोध प्रदर्शन किया और थोड़ी दूर बुलढाणा के मलकापुर में एक ट्रेन को रोक दिया गया। बाद में उन्हें पुलिस ने पटरियों से हटा दिया और हिरासत में ले लिया। केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्मानिया विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं
उस्मानिया विश्वविद्यालय ने अपने अधिकार क्षेत्र में आठ दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षाओं को भारत बंद के कारण स्थगित कर दिया है। नियत समय में संशोधित कार्यक्रम के बारे में बता दिया जाएगा। नौ दिसंबर से निर्धारित परीक्षाएं अनुसूची के अनुसार आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उस्मानिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने दी।

ओडिशा में वाम दलों, ट्रेड यूनियन ने रोकी ट्रेन
ओडिशा में वाम दलों, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका। केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।

आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने किया विरोध प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश में वामपंथी दलों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विजयवाड़ा में आज विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली के बुराड़ी में प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए किसान
दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में ठहरे किसान आज सुबह प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए। ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन लगातार 13वें दिन जारी है। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है।

हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। अगर हमारे द्वारा बुलाए गए भारत बंद में कोई 2-3 घंटे के लिए फंस जाता है, तो हम उन्हें पानी और फल प्रदान करेंगे। हमारी एक अलग अवधारणा है।' 

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कौन सी सीमाएं हैं खुलीं और बंद
दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा, 'टिकरी, झारोदा बॉर्डर, धनसा किसी भी तरह की ट्रैफिक गतिविधि के लिए बंद हैं। बदुसराय सीमा केवल हल्के मोटर वाहनों जैसे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। झटीकरा सीमा केवल दोपहिया यातायात के लिए खुली है। दौराला, कापसहेड़ा, राजोखरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा की सीमाएं हरियाणा जाने के लिए खुली हैं।'


'भारत बंद' के दौरान खुला एपीएमसी बाजार
महाराष्ट्र के पुणे में 'भारत बंद' के दौरान एपीएमसी का बाजार खुला है। एक स्थानीय व्यापारी सचिन पयगुडे कहते हैं, 'हम किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। लेकिन हमने आज बाजार खुला रखा है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले कृषि उत्पादों को स्टोर किया जा सकता है वरना वे वे सड़ जाएंगे। इन्हें कल ही बेचा जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed