फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chinu brought in Roorkee court.

भारी फोर्स के साथ कोर्ट में पेश हुआ कुख्यात चीनू

Fri, 05 Aug 2016 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Aug 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
Chinu brought in Roorkee court.
चीनू को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : file photo

कुख्यात चीनू पंडित भारी पुलिस फोर्स के साथ देहरादून से रुड़की लाया गया है। थोड़ी ही देर में चीनू को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बहराल हमले की आशंका को देखते हुए चीनू के साथ बुलट पूफ्र जैकेट पहने पुलिस बल तैनात है। चीनू अभी भारी पुलिस फोर्स के साथ कोर्ट परिसर में ही मौजूद है। कुछ ही देर में चीनू को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


चीनू को पेशी पर रुड़की लाने में पुलिस के पसीने छूट रहे थे। पुलिस की ओर से भी चीनू पर हमले की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले आकाश त्यागी की हत्या करने के बाद चीनू फरार हो गया था, जिसे बाद में दून पुलिस व एसओजी की टीम ने

विज्ञापन

 

विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह देहरादून जेल में ही बंद हैं।लगभग चार माह पहले चीनू पंडित ने रामनगर क्षेत्र स्थित क्लासिक बार में रात करीब 11 बजे आकाश त्यागी को गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह तक नहीं लगा चीनू पंडित का सुराग
वारदात उस समय हुई थी जब चीनू पंडित के भाई मोनू के साथ ही आकाश शराब पी रहा था। इसके बाद से लगभग तीन माह तक चीनू पंडित का सुराग नहीं लग सका था।

 स्थानीय पुलिस की ओर से तमाम प्रयास के बावजूद भी चीनू हत्थे नहीं चढ़ सका था। बाद में दून पुलिस और एसओजी की टीम ने चीनू पंडित को विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह देहरादून जेल में बंद हैं।

बी-वारंट पर लाया जाना था चीनू पंडित को रुड़की
स्थानीय पुलिस की ओर से उसे बी-वारंट पर रुड़की लाया जाना है। इसके लिए कोर्ट से वारंट भी मंजूर हो चुका है, लेकिन हमले की आशंका को देखते हुए चीनू को रुड़की लाने से परहेज किया जा रहा है। 

यही कारण है कि पहले दो बाद कोर्ट में तारीख के बावजूद चीनू को यहां नहीं लाया जा सका। इससे पहले कांवड़ के कारण उसे यहां नहीं लाया जा सका था। अब एकबार फिर पांच अगस्त को चीनू को रुड़की कोर्ट में पेश किया जाना है।  इसे लेकर पुलिस पूरा एहतियात बरती रही है।


किस्मत का धनी चीनू बाल-बाल बच गया
थाना प्रभारी जवाहरलाल के अनुसार चीनू पर हमले की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। कारण कि कुख्यात सुनील राठी की उसकी अदावत जगजाहिर है।

एकबार पहले भी रुड़की उपकारागार के बाहर चीनू पंडित और उसके साथियों पर अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया जा चुका है, जिसमें चीनू के तीन साथियों की मौत भी हो गई थी, लेकिन किस्मत का धनी चीनू बाल-बाल बच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed