फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   7-yr-old kidnapped from the marriage function, raped and murdered in UP

यूपी: शादी में आई बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, हड़कंप

Sat, 05 Mar 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, उरई (जालौन)
ब्यूरो, अमर उजाला, उरई (जालौन) Updated Sat, 05 Mar 2016 05:26 PM IST
सार

  • शादी समारोह से बच्ची को अगवा किया और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी
  • सात साल की मासूम के चेहरे को पत्थर से कुचलकर उतारा मौैत के घाट, हड़कंप

विज्ञापन
7-yr-old kidnapped from the marriage function, raped and murdered in UP
रेप के बाद बच्ची की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाचा की शादी में आई मासूम के मन में भी ढेरों उमंगे थीं। नन्हीं आखों में जश्न की चमक थी। वो भी अपने चाचा-चाची की गोद में बैठकर तस्वीरों में कैद हो जाना चाहती थी। नन्हें पैर डीजे के सेट पर थिरकना चाहते थे। समारोह की सारी खुशियां और यादों को वो अपने जेहन में भर लेना चाहती थी।

विज्ञापन


लेकिन किसी दरिदें की नजर उस पर ऐसी पड़ी कि हर्षोल्लास से सराबोर शादी का माहौल गम और अफसोस के मंजर में बदल गया। पल में शादी का मंडप श्मशान नजर आने लगा।
विज्ञापन


चाचा की बारात में आई सात वर्षीय मासूम को अगवा कर उसके साथ वहशत की हदों को पार किया गया। मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसानियत को शर्मशार करती बेहद घिनौनी वारदात यूपी के उरई से है। मृतका के घरवालों के मुताबिक मंगलवार रात चाचा की बारात में आई सात साल की बच्ची अचानक शादी से गायब हो गई थी। रात भर उसकी ढुंढ़ाई चली। लेकिन सुबह जब वो नजर आई तो सबकी चीखें निकल गईं। बच्ची के साथ  दुष्कर्म कर उसके चेहरे को बड़े से पत्थर से कुचल दिया गया था।

वारदात के बाद से बच्ची के परिवार वाले सदमें में हैं। लोग आक्रोशित हैं। जिसकी कलेजे के टुकड़े के साथ हुई हैवानित से घरवाले और इलाकाई ऐसे आहत है कि उनकी व्याकुलता कभी सड़क जाम करने तो कभी शहर कोतवाली में धरना देने वाले आक्रोश में जाहिर हो रही है। क्योंकि इस घिनौनी वारदात की जिम्मेदार लचर कानून-व्यवस्था भी है।

पुलिस की लापरवाही भी उजागर

7-yr-old kidnapped from the marriage function, raped and murdered in UP
रेप के बाद बच्ची की हत्या - फोटो : demo pic

झांसी के कस्बा समथर निवासी संदीप कुमार के भाई शिवम् की बारात मंगलवार रात उरई के विजय विक्रम पैलेस में आई थी। बारात में दूल्हे की सात वर्षीय सगी भतीजी भी थी। शादी के रस्मों-रिवाज के चलते बच्ची अचानक लापता हो गई। पिता संदीप और अन्य लोगों ने खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला।

रात 12 बजे परिजन मंडी पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन वहां ताला लगा था। यहां तैनात दरोगा मनोज गुप्त भी नहीं मिले। इस पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी।

बुधवार सुबह छह बजे बारातघर के पास ही एक खंदक में खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में बच्ची की लाश मिली। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर आए एसपी एन कोलांचि, सीओ जंगबहादुर सिंह, कोतवाल आलोक सक्सेना ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।

एसपी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम से बच्ची के साथ हुए रेप की भी पुष्टि हुई है।

पुलिस की मानें तो वारदात तो अंजाम देने वाला कोई जान-पहचान का भी हो सकता है। वहीं जिस विवाह घर से बच्ची को अगवा किया गया था वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। ऐसे में पुलिस विवाह घर के मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed