फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   youth congress did protest, in front of chamber

अफसरों के चेंबर के आगे भैंस के सामने बजाई बीन

Tue, 03 Mar 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 03 Mar 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान न होने से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम के अफसरों के चेंबर के सामने भैंस लेकर पहुंच गए। उसके आगे बीन बजाई। नारेबाजी की और एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी  दी।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के नदीम सूर ने बताया कि नाई की मंडी, बड़ा-छोटा गालिबपुरा, बारह वाली गली, घेर काले खां, कक्कू गली, मंटोला, घटिया मामू भांजा, नाला महावीर, पक्की सराय, शहीद नगर, भगत सिंह की मूर्ति, हमीद नगर, शाहगंज, कोल्हिाई और चिल्लीपाड़ा समेत कई जगहों पर सीवर चोक हो चुके हैं। कूड़े के ढेर लग रहे हैं।
विज्ञापन


इस समस्याओं के समाधान के लिए वह दो सप्ताह से अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इससे गुस्साए कार्यकर्ता सोमवार को निगम में भैंस लेकर पहुंचे। भैंस के आगे बीन बजाते रहे। सबने अनदेखी की तो वे अफसरों के चेंबर के आगे भैंस लेकर पहुंच गए और बीन बजाने लगे। शोरशराबा सुनकर बाहर आए पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व प्रदेश सचिव अनुज शिवहरे, अजय वाल्मीकि, यामीन कादरी, शाहिद कुरैशी, आशिफ नूर, मुवीन अहमद, सलमान, आमिल, शानू, इमरान, रिजवान, नकीम, राशिद, वसीम, रिंकू, फुरकान और हर्ष मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक ने लोगों के साथ एडीए का किया घेराव
जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर जवाहरपुरम के लोगों ने विधायक योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का घेराव किया। विधायक ने कहा कि जवाहरपुरम के विकास कार्यों के लिए 1.10 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार हो चुका है। मगर, टेंडर नहीं किया जा रहा है। नालियां टूटी हैं और सड़कें भी जर्जर हैं। पार्क तो बदहाल हो चुके हैं। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया से मुलाकात की। उपाध्यक्ष ने कहा कि कालोनी को हस्तांतरित करने में नगर निगम, एडीए का सहयोग नहीं कर रहा। इस पर विधायक ने नगर निगम का घेराव करने की बात कही। केके भारद्वाज, ओम प्रताप सिंह, दीपा धाकड़, नीलम उपाध्याय, राधा, डा. संतोष चाहर, राजू लवानिया, गौरव राजावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed