फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yogi adityanath said BJP did what it said everyone got the benefit of public welfare schemes in Jan Vishwas Yatra

गाजियाबाद में जन विश्वास यात्रा: सीएम योगी बोले- भाजपा ने जो कहा सो किया, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिला

Sat, 25 Dec 2021 09:11 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 09:11 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए माफिया पर बुलडोजर चलाया। राम मंदिर निर्माण हो या फिर कश्मीर से धारा 370 हटवाना, सरकार ने जो कहा उसे पूरा किया। 

विज्ञापन
Yogi adityanath said BJP did what it said everyone got the benefit of public welfare schemes in Jan Vishwas Yatra
जन विश्वास यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम को रोड शो करने गाजियाबाद पहुंचे। भाजपा द्वारा आयोजित जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा, सो करके दिखाया। हमने आस्था को सम्मान दिया और माफिया की अवैध कमाई पर बुलडोजर चलाया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, कश्मीर से 370 को भी हटाया है।

विज्ञापन


कालकागड़ी चौक पर जन विश्वास यात्रा की जनसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल बगैर भेदभाव के हर वर्ग के लिए कार्य किया। सरकार की प्रत्येक विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिला। लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए माफिया पर बुलडोजर चलाया। राम मंदिर निर्माण हो या फिर कश्मीर से धारा 370 हटवाना, सरकार ने जो कहा उसे पूरा किया। 
विज्ञापन


जन विश्वास यात्रा उन्हीं उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच आई है। हमें पूरा विश्वास है कि लोग एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देंगे। आज हमारे लिए सौभाग्य का अवसर है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर गाजियाबाद आए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed