फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yoga trainer Meenakashi in Indian team.

भारतीय योग टीम में जुब्बल की मीनाक्षी

Thu, 30 Oct 2014 10:49 PM IST
राजेश हंसरेटा /अमर उजाला, रोहडू
राजेश हंसरेटा /अमर उजाला, रोहडू Updated Thu, 30 Oct 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Yoga trainer Meenakashi in Indian team.

एशियन योग चैंपियनशिप में शिमला के जुब्बल की मीनाक्षी ठाकुर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साउथ कोरिया के सियोल में प्रतियोगिता 13 नवंबर से शुरू हो रही है। इससे पहले टीम का कोचिंग कैंप एक नवंबर से पंचकूला में लगेगा।

विज्ञापन


जुब्बल तहसील के मांदल पंचायत की मीनाक्षी ठाकुर चंडीगढ़ में एक निजी अकादमी में योग का प्रशिक्षण देती हैं। झारखंड में नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के दम पर मीनाक्षी ने टीम में स्थान बनाया है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में भारत से 27 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी। भारतीय टीम में हिमाचल की तरफ मीनाक्षी एकमात्र सदस्य है। मीनाक्षी 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर एक से आठ नवंबर तक पंचकूला में चलेगा। भारतीय टीम के कोच योग आचार्य रमन शर्मा ने बताया कि एशियन योगा चैंपियनशिप 13 नवंबर से 15 नवंबर तक साउथ कोरिया में होगी। चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर एक नवंबर से पंचकूला में प्रशिक्षण शिविर लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed