फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Will have to spend 31 per cent in March

मार्च में खर्च करनी होगी 31 प्रतिशत रकम

Wed, 11 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/चंपावत Updated Wed, 11 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Will have to spend 31 per cent in March

जिला योजना के लक्ष्य को 25 मार्च तक पूरा नहीं करने

विज्ञापन
वाले विभागों के मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मार्च में विभिन्न विभागों को जिला योजना की 43.77 करोड़ रुपए में से 31 प्रतिशत रकम खर्च करनी होगी। मुख्य विकास अधिकारी श्याम सिंह पांगती ने बुधवार को जिला, राज्य, केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक में अवमुक्त रकम का उपयोग 20 मार्च तक हर हाल में करने की हिदायत दी गई है। ऐसा नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी गई है।

मौजूदा वित्त वर्ष की जिला योजना में फरवरी तक 69 प्रतिशत रकम खर्च की जा चुकी है। शेष धनराशि को इस माह हर हाल में व्यय करने को कहा गया। 2015-16 के लिए प्रस्तावित कार्यो की सूची 15 मार्च तक जिला पंचायत को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए गए हैं। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी हुई। डी श्रेणी वाले विभागों से तेजी से काम कर लक्ष्य हासिल करने को कहा गया। बैठक में डीडीओ वीके उपाध्याय, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार, डीएचओ डा.एमसी तिवारी, एडीएसटीओ एलएम जोशी सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

सीमांत क्षेत्रों में लगेंगे पालीहाउस
चंपावत। सीमांत क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी) के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने को कहा गया। सीडीओ ने इन प्रस्तावों में कार्यों की उपयोगिता के साथ जमीन की उपलब्धता के आधार पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। सीमावर्ती क्षेत्रों में पालीहाउस स्थापित करने के लिए कलस्टर के रूप में विकसित कर कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed