फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   waiting for kanpur to mumbai direct train

कानपुर से मुंबई को सीधी ट्रेन शुरू होने का इंतजार

Tue, 02 Dec 2014 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर Updated Tue, 02 Dec 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
waiting for kanpur to mumbai direct train
शहर से सीधा मुंबई को जोड़ने वाली 15 कोचों की नई साप्ताहिक ट्रेन कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (संख्या 22443/22444 ) को हरी झंडी का इंतजार है। इसके लिए सांसद मुरली मनोहर जोशी से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

उनका कार्यक्रम मिलते ही शहरवासियों को मुंबई जाना और आसान होगा। यह ट्रेन बुधवार की शाम 6.15 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन से बांद्रा के लिए रवाना होगी। जबकि बांद्रा से गुरुवार को चलकर शुक्रवार को वापस कानपुर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि उद्योग नगरी एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रतापगढ़ होने के बाद से शहरवासियों के लिए कानपुर से मुंबई के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं रह गई थी। इसके लिए शहरवासियों ने एक नई ट्रेन चलाए जाने की मांग रेलवे से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणामस्वरूप रेल बजट में कानपुर को एक नई सीधी मुंबई की ट्रेन दी गई थी। यह ट्रेन रेल बजट की घोषणा का ही क्रियान्वयन है।  रेलवे की ओर से इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई है सिर्फ हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।  
 रेलवे सूत्रों के मुताबिक कानपुर-अमृतसर (ट्रेन नंबर 14153/14154) के बीच साप्ताहिक ट्रेन चल रही है। यह ट्रेन सोमवार की शाम 5.15 बजे रवाना होती है और अमृतसर से लौटकर बुधवार को शहर पहुंचती है।
ट्रेन के यही वैगन कानपुर-आनंद विहार को रविवार को रवाना होते हैं और आनंद विहार से सोमवार को वापस कानपुर सेंट्रल पहुंचते हैं। इस बीच बुधवार-गुरुवार-शुक्रवार-शनिवार को वैगन खाली खड़े रहते हैं।
इसी को देखते हुए रेलवे ने निर्णय लिया है कि इन वैगन को बुध से लेकर शुक्रवार तक मुंबई के लिए यूज कर लिया जाए ताकि रेलवे को अच्छा राजस्व मिल सके।  

हां, हम लोगों की यह प्लानिंग है। इस ट्रेन के शुभारंभ के लिए कानपुर नगर के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी से समय मांगा जा रहा है। यदि वे जल्द समय देते हैं तो यह ट्रेन इसी माह के अंत में चलने लगेगी।
नवीनबाबू, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed