फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Visible unity of the workers , asking the right

मजदूरों ने दिखाई एकता, मांगा हक

Sun, 14 Dec 2014 10:42 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sun, 14 Dec 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
Visible unity of the workers , asking the right
संविदा मजदूरों ने रविवार की दोपहर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि हक के लिए अब लड़ाई तेज की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि कार्य स्थल पर हाजिरी और अधिकारियों के आवासों में काम करने की प्रथा अब नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन


शक्तिनगर के राजीव गांधी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में संविदा मजदूर संघ से जुड़े कामगारों ने एकजुटता का नारा बुलंद किया। अध्यक्षता अशोक मिश्रा ने किया और संचालन संघ के मंत्री सुनील गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने सामंतवाद व्यवस्था के खिलाफ आवाज तेज करने के साथ मजदूरों पर हो रहे जुल्म एवं ज्यादती पर नाराजगी जाहिर की।

मजदूर नेता ईश्वरी मिश्रा ने कहा कि हाजिरी तो प्लांट परिसर में लगाई जाती है और काम अधिकारियों के आवासों पर कराया जाता है। इस व्यवस्था को भरपूर विरोध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा का कहना था कि मजदूरों की समस्याएं तभी निस्तारित होंगी जब सभी एकजुट होंगे। इस दौरान कई मजदूरों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर रामप्रसाद गुप्ता, सरोबर प्रसाद, सीता देवी, पप्पू गिरी, अशोक भारती, रामचंद साहू, प्रकाश झा, संजय तिवारी, विंदेश्वरी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed