फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand high court first woman Chief Justice Ritu Bahri assumes charge with full court reference

Uttarakhand: हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने संभाला कार्यभार, जानें क्या बोलीं रितु बाहरी

Mon, 12 Feb 2024 08:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

uttarakhand high court: उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी के सम्मान में सोमवार को हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित किया गया। इस दौरान रितु बाहरी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के प्रयास होंगे।
 

विज्ञापन
Uttarakhand high court first woman Chief Justice Ritu Bahri assumes charge with full court reference
Chief Justice Ritu Bahri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी के सम्मान में सोमवार को हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित किया गया। हफ्ता भर पहले ही नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश ने देहरादून राजभवन में शपथ ली थी।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति रितू बाहरी अभी तक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थी। फुल कोर्ट रेफरेंस के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के प्रयास होंगे, साथ ही वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विषम पहाड़ी क्षेत्रों में वादकारियों को आसान न्याय देने के तरीकों पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

इस मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस. रावत ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण का दौर है। राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर मातृशक्ति आसीन है। कहा कि हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश भी महिला के बनने से मातृशक्ति के आत्म विश्वास को मजबूती मिली है। इससे पूर्व वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व महाधिवक्ता एसएन.बाबुलकर ने मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में सम्मान पत्र पढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: बनभूलपुरा में 127 शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन; हिरासत में 27 लोग

इस अवसर पर न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी, कौशल किशोर शुक्ला, पूर्व न्यायाधीश यूसी. ध्यानी, आलोक सिंह, बीएस.वर्मा, राजेश टंडन, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह रावत, शासकीय अधिवक्ता अमित भट्ट, बार कौंसिल अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, मो. सय्यद मून, वीबीएस नेगी, गौरव अधिकारी, गजेंद्र संधू, कमलेश तिवारी, दुर्गा सिंह मेहता, रमन शाह, प्रभाकर जोशी, लोकेंद्र डोभाल, वीपी नौटियाल, डीआईजी. कुमाऊं डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed