फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   uttar pradesh government enable to provide sufficient electricity

कम बिजली के लिए राज्य सरकार है जिम्मेदार

Mon, 15 Dec 2014 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 15 Dec 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh government enable to provide sufficient electricity

उत्तर प्रदेश में दशकों से बिजली एक बड़ी समस्या है। इसी वर्ष गर्मियों और उमस भरे मौसम में सूबे में सर्वाधिक मांग 13,000 मेगावाट तक पहुंच गई थी। जबकि आपूर्ति 10,000 मेगावाट के करीब थी।

विज्ञापन


बेशक बिजली चोरी और ट्रांसमिशन लॉस के कारण पर्याप्त बिजली लोगों तक नहीं पहुंच पाती है। मगर मुश्किल सिर्फ यही नहीं है। वजह चाहे जो हो, लोग बिजली की कमी से जूझ रहे हैं। सर्वे में शामिल 92 फीसदी लोग बिजली की इस कमी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन


हैरत की बात है कि ऐसा मानने वालों का प्रतिशत छोटे शहरों की तुलना में बड़े शहरों में अधिक है। मसलन मेरठ के 99 फीसदी लोगों की राय थी कि बिजली संकट के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता का केंद्र माने जानी वाली सूबे की राजधारी लखनऊ में सिर्फ चार फीसदी प्रतिभागियों ने बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सर्वाधिक 22 फीसदी को लगता है कि सूबे में बिजली की दुर्दशा केंद्र सरकार की वजह से है।

जबकि सर्वे में शामिल 92 फीसदी लोग कम बिजली के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार मानते हैं।
UP KA Aaina

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed