{"_id":"2b0675c398581cde784b6a39fed790ae","slug":"united-cricket-club-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युनाइटेड क्रिकेट क्लब जीता","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
युनाइटेड क्रिकेट क्लब जीता
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष स्टेडियम में खेली जा रही चुन्नी लाल खजूरिया मेमोरियल ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल में युनाइटेड क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। अब यूसीसी का मुकाबला फाइनल में चैलेंजर क्रिकेट क्लब के साथ होगा। ट्राफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच चंदेल क्रिकेट क्लब और यूसीसी के बीच खेला गया। चंदेल क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
चंदेल क्लब के लिए पहले बल्लेबाजी का फैसला उल्टा साबित हुआ। शुरूआत से ही चंदेल क्रिकेट क्लब ने विकटें खो दी। चंदेल क्रिकेट क्लब की ओर से सज्जाद ने 15 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदेल क्रिकेट क्लब ने यूसीसी के समक्ष मात्र 63 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
जवाब में यूसीसी की पारी धीमी गति से शुरू हुई, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए यूसीसी ने आठ विकटों से आसान जीत हासिल की। यूसीसी के रितिक ने 10 रन देकर विरोधी टीम के चार विकेट झटके। इस जीत के साथ ही यूसीसी का चैलेंजर क्रिकेट क्लब के साथ फाइनल में खेलना तय हो गया। नेशनल कांफ्रेंस के डा. मुस्तफा कमाल मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन