फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime: Account became empty after downloading game on mobile, money recovered with the help of IT cell

Ujjain Crime: मोबाइल पर गेमिंग एप डाउनलोड करते ही खाता हो गया था खाली, आईटी सेल की मदद से रुपये हुए रिकवर

Mon, 12 Feb 2024 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 09:13 PM IST
सार

उज्जैन के दो लोगों को ऑनलाइन गेम डाउनलोड करने पर हजारों की चपत लगी थी। पुलिस की मदद से उन्हें ये रकम वापस मिल गई है। 

विज्ञापन
Ujjain Crime: Account became empty after downloading game on mobile, money recovered with the help of IT cell
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगर आप भी मोबाइल पर गेम डाउनलोड करने या ऑनलाइन गेमिंग एप के चक्कर में हैं तो ये खबर आपके लिए है। उज्जैन में पिछले वर्ष दो लोगों ने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर में गेमिंग एप डाउनलोड कर लिया था, जिससे उनके खाते से अचानक हजारों रुपये की राशि गायब हो गई थी। यह राशि गायब होने के बाद दोनों ही आवेदकों द्वारा आईटी सेल उज्जैन में शिकायत की गई थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आवेदकों को उनका रुपया वापस दिलाया है। 

विज्ञापन


बता दें, अमजद पिता हुसैन खान निवासी दिलदारपुरा महिदपुर सिटी उज्जैन फ्रेबिकेशन का काम करते हैं। उनके मोबाइल में उनके भाई ने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए एक गेमिंग एप डाउनलोड किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 27 जुलाई 2023 को दो बार में बीस-बीस हजार रुपये कुल 40,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हो गए थे। इसका पता शिकायतकर्ता को अगले दिन चला, तब उसके द्वारा आईटी सेल उज्जैन संपर्क करने पर उसको तत्काल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी गई। आईटी सेल में शिकायत करने का बोला गया था। 
विज्ञापन


एक अन्य शिकायतकर्ता मेहरबान यादव पिता भरतलाल निवासी बड़नगर उज्जैन, जो कि फ्रार्मिंग एग्रीकल्चर का काम करते हैं, उनके मोबाइल में उन्होंने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए एक गेमिंग एप डाउनलोड किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 24 जुलाई 2023 को 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हो गए थे। इसका तत्काल पता चलने पर उसके द्वारा आईटी सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। सायबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज होने के उपरांत मर्चेंट/गेटवे के नोडल अकाउंट पर दोनों की राशि होल्ड होने के पश्चात आईटी सेल द्वारा उनसे समन्वय स्थापित कर शिकायतकर्ताओं के बैंक खाते में कटी राशि रिफंड करवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed