फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two pilgrims die from heart attack

दो तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 27 May 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 27 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two pilgrims die from heart attack
डेमो - फोटो : डेमो
दिल्ली और लखनऊ से आए तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के पास परिजन शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। दूसरे मामले में पुलिस को जानकारी दिए बिना ही परिजन शव को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।  
विज्ञापन


 आदर्श नगर, दिल्ली निवासी प्रापर्टी डीलर कैलाश चंद्र अग्रवाल(67) 23 मई को चित्रकूट घूमने आए थे। पत्नी कमलादेवी ने बताया कि वे कई बार चित्रकूट में अकेले जाते थे, उन्हें हृदय संबंधी समस्या भी थी। कोतवाली के दरोगा अजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह रामघाट व सीतापुर बस्ती के बीच कैलाश चंद्र बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के साथ दिल्ली भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजय नगर कैंट लखनऊ निवासी मनसाराम(55) परिवार के साथ चित्रकूट आए थे। रविवार सुबह तबीयत खराब होने पर उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस सूचना दिए शव लखनऊ ले गए हैं। डाक्टरों हार्ट अटैक से मौत होने का अंदेशा जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed