{"_id":"5b030f2c4f1c1b5a798b578d","slug":"two-dogs-cut-28-people-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कुत्तों ने 24 घंटों में 28 लोगों को काटा","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
दो कुत्तों ने 24 घंटों में 28 लोगों को काटा
farrukhabad
Updated Mon, 21 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
dog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सीतापुर की घटना के बाद भी आवारा आतंक यानी कुत्तों को लेकर प्रशासन अभी गंभीर नहीं है। चौबीस घंटे के अंदर दो कुत्तों ने कसबे के अस्पताल मार्ग, बरतल व चंदनी गांव में 28 लोगों को काट कर घायल कर दिया है। इनमें ज्यादातर राहगीर और साइकिल सवार हैं। सोमवार को सीएचसी खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई। इनमें ज्यादातर लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवानी थी। स्थानीय लोगों ने पालिका व पुलिस से शिकायत कर सड़कों को घूम रहे कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगाई है। अस्पताल की ओपीडी में कुल 28 लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिट्रेशन कराया था।
चंदनी गांव, बरतल गांव और कसबा नवाबगंज आने वाले वाले मार्ग की दूरी करीब एक किलोमीटर है। एक किलोमीटर की परिधि में दो आवारा कुत्ते आतंक फैलाए हुए है। रविवार को सुबह बरतल गांव से कसबा आने वाले करीब छह लोगों को कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। उन्होंने सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष में पहुंच कर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। रविवार शाम से सोमवार 10 बजे तक करीब 22 लोगों पर दोनों कुत्तों ने हमला बोल कर काट कर जख्मी कर दिया। चंदनी गांव के निवासी रोहित(24), राजकुमार (55), प्रमोद कुमार (28), बरतल गांव निवासी विपिन कुमार (30), देवेंद्री देवी (40), बरतल गांव के पास स्थित गांव गनीपुर निवासी रामदुलारी (55), बरतल निवासरी शिवराम (38), किशनपाल (40), राहुल (18), वृजभान (25), रेशमादेवी (60), सलौनी (22), नवाबगंज कसबा निवासी आकाश (8), नरेंद्र चौकीदार (28), अस्पताल रोड निवासी हर्षित (20) विपिन कुमार (25), कस्बा निवासी मुनेंद्र (25), अस्पताल रोड निवासी अशोक कुमार (27), हंसमुखी (70), विशाल (18), मंझना रोड निवासी विक्रम सिंह (28), नवाबगंज कसबा निवासी राहुल (28) ने सोमवार को सीएचसी पहुंच कर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। इनको आवारा कुतों ने काट कर जख्मी कर दिया है। इस कारण कसबा, अस्पताल मार्ग और बरतल गांव व चंदनी गांव आने जाने में ग्रामीण भयभीत है। उनको आवारा कुत्तों का हर समय भय सताने लगा है। सीएचसी प्रभारी डा. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त है। कुत्ता के काटने से मरीजों की संख्या दो दिन में बढ़ गई है। जो भी अस्पताल आता है उसके वैक्सीन लगा दी जाती है।
प्रिया के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदेश सह मंत्री अभिषेक बाथम ने कहा कि 28 अप्रैल को रतनपुर गांव की कक्षा सात की छात्रा प्रिया को कुत्ते ने काट लिया था। परिजन छात्रा को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे तो एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं था। डॉक्टरों ने छात्रा का इलाज भी नहीं किया। 12 मई को छात्रा की मौत हो गई थी। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि मामले की जांच कराकर डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा मिले। इस अवसर पर जिला संयोजक आकाश बाजपेई, अंकित दुबे, कृष्णमुरारी राजपूत, अर्पित दुबे, प्रकाश कुमार और अनुज बाथम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो