फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two dead sisters, found in a river in Prayagraj, found dead body

प्रयागराज में गंगा नदी में डूबीं दो सगी बहनें, एक का शव मिला 

Thu, 06 Jun 2019 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two dead sisters, found in a river in Prayagraj, found dead body
allahabad - फोटो : प्रयागराज
रसूलाबाद घाट के पास बुधवार की सुबह गंगा नदी में दो सगी बहनें डूब गईं। स्नान करते समय बड़ी बहन का पैर फिसला और वह गहरे पानी में समा गई। उसे बचाने में छोटी भी डूबने लगी। शोरगुल सुनकर लोग इकट्ठा हुए लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। बड़ी बहन का शव कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मिल गया। देर शाम तक नदी में छोटी बहन की तलाश की जा रही थी। घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन


खुल्दाबाद के निहालपुर की रहने वाली गुड्डी देवी पति संजय सिंह की मौत के बाद दो बेटियों रूपा (21), शिवानी (16) और बेटे रवि को लेकर जोंधवल शिवकुटी स्थित मायके में रहती हैं। बुधवार तड़के रूपा और शिवानी अपनी मौसी अनीता के साथ गंगा स्नान के लिए रसूलाबाद घाट गई थीं। घाट पर पानी काफी कम था तो तीनों एक नाव से फाफामऊ घाट की और निकलीं। बीच नदी में रेत के टीले के पास नाव वाला उन्हें लेकर पहुंचा। वहां और भी लोग स्नान कर रहे थे। दोनों बहने अपनी मौसी के साथ स्नान करने लगीं। वहां पानी काफी गहरा था। रूपा का पैर फिसला और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। उसे डूबता देख शिवानी ने भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन


दोनों ही बहने डूबने लगीं। वहां नहा रहे लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन, दोनों गहरे पानी में समा गईं। शोरगुल होने पर वहां काफी लोग जुट गए। परिवार वालों और पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों को नदी में उतारा गया। पानी गहरा होने के कारण ढूंढने में घंटों लग गए। सुबह करीब दस बजे रूपा का शव बरामद हो गया लेकिन, शिवानी को देर शाम तक नहीं ढूंढा जा सका था। पुलिस के गोताखोरों के साथ निजी गोताखोर भी ढूंढने में लगे रहे। रसूलाबाद घाट से लेकर घटना स्थल तक लोगों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two dead sisters, found in a river in Prayagraj, found dead body
allahabad - फोटो : प्रयागराज
गुड्डी की तो आज दुनिया ही उजड़ गई। पति की मौत के बाद दोनों बेटियां ही उसका सहारा थीं। दोनों बहने अपनी मां पर जान छिड़कती थीं। बुधवार की सुबह रूपा और शिवानी अपनी मौसी के साथ जब गंगा स्नान के लिए गईं तो गुड्डी को पता नहीं था कि वह उन्हें अंतिम बार देख रही है। उनके जाने के कुछ देर बाद जब डूबने की खबर आई तो गुड्डी निढाल होकर गिर पड़ी। वह घंटों सुबकती रही। आंखों से आंसू गिरते रहे। उसकी हालत देखकर सांत्वना जताने गईं महिलाएं भी रोने लगतीं।

28 जून को तय थी रूपा की शादी 
गुड्डी ने अपनी बड़ी बेटी रूपा की शादी तय कर दी थी। इसी महीने 28 जून को उसकी शादी होनी थी। शादी तय होने के बाद वह अक्सर गंगा स्नान के लिए जाती थी। रूपा और शिवानी दोनों बहनों ने प्राइमरी तक शिक्षा लेने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों घर में रहकर मां की मदद करती थीं। उनके साथ गई मौसी अनीता ने बताया कि घाट पर पानी कम था। इसलिए वे लोग नाव से कुछ दूर बालू के टीले तक चली गईं। वहां कुछ लोग और नहा रहे थे। नाव वाला उन्हें छोड़कर वापस सवारियां ढोने चला गया था। वहां कटान काफी ज्यादा थी। पैर फिसलने से पहले रूपा फिर शिवानी डूब गई। 

पहुंची जल पुलिस, जाल डाला गया
दो बहनों के डूबने की खबर सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंची। वहां कांटे वाला जाल डाला गया। पुलिस और प्राइवेट गोताखोरों को उतारा गया। एसओ शिवकुटी ने बताया कि बड़ी बहन का शव जाल से ही निकाला गया लेकिन छोटी को नहीं ढूंढा जा सका। वहां काफी ज्यादा कटान है। गुरुवार को फिर से शिवानी की खोज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed