फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two bikes collided with a van, four injured

वैन से टकराईं दो बाइकें, चार घायल

Wed, 25 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided with a van, four injured
-वैन के नीचे दबी बाइक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिवली क्षेत्र के कल्याणपुर रोड पर मंगलवार को दो बाइकों की वैन से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वैन चालक समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से दो को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घाटमपुर कस्बे के पासीखेड़ा गांव निवासी विजय कुमार रिश्तेदार मूसानगर के भरतौली निवासी रामराज संग बाइक से शिवली से कानपुर की ओर जा रहा था। एक अन्य बाइक सवार बिधूना निवासी दिनेश कुमार कानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर रोड पर सीएचसी के सामने अचानक सामने से आ रही वैन से दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार वैन के नीचे चला गया। हादसे वैन चालक प्रदीप शेखर समेत दोनों बाइकों सवार चारों लोग घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने के कारण विजय और रामराज को मामूली चोटें आईं। जबकि, वैन चालक प्रदीप (32) और दूसरी बाइक पर सवार दिनेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप और दिनेश को सीएचसी के डॉ. अमित कुमार ने रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि सीएचसी मोड़ के पास वैन से दोनों बाइकों की भिड़ंत हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed