{"_id":"65cb548a8b154dc1e50d8526","slug":"trailer-driver-died-in-deepka-mine-korba-accident-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दीपका खदान में 25 फीट गहरी खाई में गिरा कोयले से भरा ट्रेलर, चालक की मौत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Korba: दीपका खदान में 25 फीट गहरी खाई में गिरा कोयले से भरा ट्रेलर, चालक की मौत
Tue, 13 Feb 2024 05:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:08 PM IST
सार
कोरबा के दीपका खदान में कोयले से भरा एक ट्रेलर वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
खाई में गिरा ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपका खदान में कोयले से भरा ट्रेलर वाहन 25 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर वाहन चालक की मौत हो गई। घटना के बाद देखते ही देखते ही राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। साथ ही मामले की सूचना दीपका थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 5765 वाहन कोयला लेकर दीपका खदान के 17 नंबर कोल स्टॉक से कोयला लोडकर टीआरएस के पास तेज गति से आगे जा रहा था। जहां दो तरफ दायां और बायां मोड था, लेकिन वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रेलर अनियंत्रित होकर सीधे बर्म से टकराते हुए सीधे 25 फीट नीचे खाई में जा गिरा। चालक वाहन के केबिन में दब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र मरकाम (22) पाली कार्रपारा का रहने वाला था। सुरेंद्र मरकाम निजी कंपनी में काम करता था। दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए एसईसीएल प्रबंधन को भी दी गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन