{"_id":"59cbeb284f1c1b79548b4b1f","slug":"tractor-trolley-recharged-with-pilgrims-14-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 14 घायल ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 14 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित मंगलाकाली मंदिर में झंडा चढ़ाने आए श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे 14 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से आठ गंभीर घायलों को सैफई और कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर के हाईवे से सटे दयालपुर गांव निवासी नेकराम मनौती पूर्ण होने पर बुधवार को करीब 50 लोगों के साथ झंडा चढ़ाने मां मंगलाकाली मंदिर गए थे। ट्रैक्टर को मंदिर परिसर के अंदर मठ तक ले जा रहे थे, तभी अनियंत्रित हुई ट्राली पलट गई। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आए आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस और यूपी 100 की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दयालपुर निवासी पूजा पत्नी दिनेश कुमार, माधुरी पत्नी बलवीर, प्राची पुत्री प्रेमचंद, रानी देवी पत्नी लक्ष्मीनारायण, मोना पुत्री रामप्रकाश, जनक दुलारी पत्नी राजेंद्र सिंह, अर्चना पत्नी सीताराम, संध्या पुत्री रतिराम, सुनीता पत्नी रामचरण, सुमन पत्नी संतोष कुमार, सुखरानी पत्नी रामदास, अंजलि पुत्री जसवंत सिंह, ज्योति पुत्री लालाराम एवं अंशु पुत्र हरिश्चंद्र हैं।
विज्ञापन
डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद माधुरी देवी, रानी देवी, मोना, अर्चना देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, सुखरानी व अंशु को कानपुर और सैफई के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर एडीएम रामसेवक द्विवेदी, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति व कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन