{"_id":"59f389a74f1c1b98678b7d22","slug":"three-deaths-due-to-uncontrollable-trucks-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रकों की टक्कर से तीन की मौत","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बेकाबू ट्रकों की टक्कर से तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
देवीपुर फ्लाईओवर के पास खड्ड में गिरा ट्रक-
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुईं तीन अलग-अलग सड़क हादसाें में इलाज के दौरान एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
पहली घटना, सट्टी थाना क्षेत्र के बिझौना निवासी मुस्तफा ने बताया कि शुक्रवार को उसके भतीजे की बारात भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव गई थी। बारात में शामिल होने को बिझौना गांव से पुत्र बंटा (35) और उसके साथ नाती सद्दाम (8) बाइक में जा रहे थे। भोगनीपुर क्षेत्र में सुजगवां गांव के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता और पुत्र जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस चौकी पुखरायां से पेट्रोलिंग कार मौके पर पहुंची। इलाज को ले जाते वक्त बंटा ने रास्ते में दम तोड़ दी। प्राथमिक उपचार के सद्दाम को जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां से हैलट कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया है। कोतवाल देवेंद्रसिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरी घटना, भोगनीपुर क्षेत्र के देवीपुर चौराहे पर बेकाबू ट्रक ने दो राहगीरों को जोरदार टक्कर मार कर खड्ड में पलट गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा है। मलासा के जगदीशपुर ग्राम प्रधान सरदार नरेश सिंह ने बताया कि ग्रामपंचायत के मजरा उमरिया निवासी बाबूसिंह की पत्नी कस्तूरी देवी (35) और मोहम्मदपुर गांव के मजरा भजनपुर निवासी गंभीर सिंह (40) फुटपाथ से पैदल जा रहे थे। फ्लाईओवर की ढलान पर ट्रक बेकाबू होकर राहगीरों को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों घायल हो गए। देवीपुर चौकी इंचार्ज सीताराम निरंजन ने बताया कि जख्मी को राहगीरों को जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल से गंभीरसिंह को हैलट रेफर किया था, जिसकी मौत हो गई है। वहां मिले मोबाइल से ट्रक मालिक को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
तीसरी घटना, भोगनीपुर क्षेत्र के चौरा गांव के पास कानपुर हाइवे पर इमरजेंसी ब्रेेक लगाने से दो ट्रक भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर जख्मी हो गया। वहीं मिर्जापुर के खटकरिया निवासी अशोक पाल ने बताया कि ट्रक में मौरंग लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। आगे तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रक चल रहा था। आगे वाले ट्रक के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने से उसका ट्रक भिड़ गया। साथी चालक राजनाथ पाल(35) जख्मी हो गया। 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।