{"_id":"5a0f26164f1c1bc1678bc282","slug":"theft-attempt-at-the-house-of-reaputed-bussinessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी पिक्को बाबू के घर में घुसे बदमाश","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
उद्यमी पिक्को बाबू के घर में घुसे बदमाश
अमर उजाला
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कायमगंज। जिले के प्रमुख उद्यमी पिक्को बाबू के घर के ताले काटकर शुक्रवार सरेशाम चार बदमाश घुस गए। पड़ोसी ने दरवाजा खुला देख सामने रहने वाले संजय को सूचना दी। संजय चौकीदार को पुकारते अंदर घुसे तो उन्हें दो बदमाशों न ेदबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसके पीछे ऊपरी मंजिल से भी दो बदमाश उतरे और बाहर खड़ी बाइक से भागे। पुलिस को घर में बदमाशों का एक तमंचा, एक कारतूस और टूटे ताले मिले हैं।
जिले के प्रमुख उद्योग पति चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्को बाबू का कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा में पुराना मकान है। मकान में एक चौकीदार देखभाल के लिए लगा रखा है। पिक्को बाबू के मकान के बगल में बबलू अग्रवाल का मकान है। शाम करीब 7:30 बजे बबलू अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने पिक्को बाबू के घर का दरवाजा खुला देखा। बबलू ने सामने रहने वाले पिक्को बाबू के करीबी संजय बंसल को आवाज लगाई। दरवाजा खुला देखकर संजय पिक्को बाबू के घर में घुसे और चौकीदार को आवाज लगाई। इस पर दो बदमाश धमकी दी। संजय को धक्का देकर दोनों बदमाश बाहर की ओर भागे। संजय भी बदमाशों के पीछे भागे। इसी बीच दो और बदमाश घर से निकले और बाहर खड़ी लाल रंग की पल्सर बाइक से मेन बाजार की तरफ भाग निकले। पहले निकले बदमाश पैदल पतली गली से
मोहल्ला जेठवारा की ओर भाग गए। सरेशाम बदमाश घुसने की खबर पर मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाल प्रीतम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाश ताले काटकर अंदर घुसे थे। कटे ताले मकान के अंदर पड़े मिले। ऊपर के कमरे में बदमाशों का एक तमंचा और 315 बोर का एक कारतूस भी पड़ा मिला। खबर मिलने पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर मंत्री अमित सेठ, पवन गुप्ता, पियूष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल सहित व्यापारी और व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए थे। पिक्को बाब की बहू मिथलेश अग्रवाल फर्रुखाबाद नगर पालिका से चुनाव लड़ रही हैं। इसके चलते परिवार के सभी सदस्य फर्रुखाबाद में ही हैं। नए घर में केवल पिक्को बाबू ही हैं। कोतवाल का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है, परिजनों से बातचीत और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रात करीब साढे़े आठ बजे सीओ नरेश कमार ने भी मौके ेपर जाकर जांच पड़ताल की।