फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   The more than 70 thousand devotees of the deity

70 हजार से अधिक भक्तों ने किए देवी के दर्शन

Sat, 28 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/चंपावत Updated Sat, 28 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
The more than 70 thousand devotees of the deity

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में नवमी पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को देवी के दर्शन के लिए घंटों लाइन में खड़े रहकर परेशनी का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि पुलिस को काली मंदिर में बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।

विज्ञापन


सात मार्च से शुरू हुए मेले में यात्रियों की आवाजाही का सिलिसिला लगातार बना हुआ है। दिन-रात हो रही आवाजाही से क्षेत्र में खासी चहल-पहल बनी हुई है। नवमी पर देवी के दर्शन के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल जाने वाले यात्रियों से बनबसा मेला क्षेत्र भी भीड़ से पटा रहा। भीड़ के कारण यात्रियों को धक्का-मुक्की का सामना करते हुए दर्शन करने पड़े। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम जेएस राठौर, सीओ पीएस पांगती और कोतवाल कमल राम आर्या व्यवस्थाओं पर बराबर नजर रखे रहे।
विज्ञापन


कन्या पूजन कर प्रसाद बांटा
श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन के बाद शारदा स्नानघाट में कन्याओं का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। जगह-जगह हुए कन्या पूजन से शारदा घाट क्षेत्र में आस्था का अनूठा वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed