{"_id":"99fae33c4266ea719fa6d5e126bdf8c9","slug":"tempo-drivers-seemed-to-jam-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालकों की अराजकता से लग रहा जाम ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
टेंपो चालकों की अराजकता से लग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में नगर पंचायत द्वारा बनाए गए टेंपो स्टैंड में चालक टेंपो न खड़ा कर सड़क पर खड़ा कर रहे है। सड़कों पर टेंपो खड़ा किए जाने से आय दिन जाम की स्थित बनी रहती है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर टेंपो को स्टैंड पर खड़े कराए जाने की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी अनुरागी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगर पंचायत द्वारा कस्बे के गोंदी चौराहा और किसान सेवा केंद्र के सामने टेंपो स्टैंड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों तक टेंपो इन स्टैंडों पर खड़े होते रहे, लेकिन एक माह से टेंपो चालक टेंपो को स्टैंड में खड़ा न कर सड़कों के किनारे लगा रहे हैं। कस्बे वासियों को जाम की समस्या से छुटकार दिलाने के लाखों रुपये खर्च कर टेंपो स्टैंड बनाए गए थे, लेकिन टेंपो चालकों की लापरवाही के चलते यह स्टैंड बेमतलब साबित हो रहे हैं।
टेंपो चालकों द्वारा रोडवेज के सामने, गोंदी चौराहे सहित अन्य सड़कों के दोनों तरफ टेंपो खड़े किए जाने से जाम लगने लगा है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब सड़क पर टेंपो लगे होने के कारण रोडवेज बस को सवारी उतरने की जगह नहीं मिलती, तो बस चालक बीच सड़क पर ही सवारी उतारने लगे हैं। क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह ने कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला को टेंपो स्टैंडों पर टेंपो खड़े कराए जाने के निर्देश दिए हैं।