फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Strike up the pen Department of Education, working in offices Puse halt, SSA employee Jobs Patiala

पूरे सूबे के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में कामकाज रहा ठप

Fri, 05 Aug 2016 10:06 PM IST
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
 Strike up the pen Department of Education, working in offices Puse halt,  SSA employee Jobs Patiala
पटियाला में शुक्रवार को मांगों को लेकर कामकाज छोड़कर हड़ताल करते सर्वशिक्षा अभियान, रमसा दफ्तरी मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
सर्वशिक्षा अभियान, रमसा दफ्तरी मुलाजिमों की ओर से शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल करके कामकाज ठप रखा गया। इस कारण डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन (डीजीएसई) दफ्तर से लेकर राज्य भर के शिक्षा दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। आंदोलनकारियों की मांग है कि शिक्षा विभाग में उनकी नौकरी रेगुलर की जाए। 
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रधान दविंदरजीत सिंह ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत मुलाजिम 12 साल से ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। इसके रोष स्वरूप मुलाजिम संघर्ष की राह पर चलने को मजबूर हैं। सीएम और शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। इनमें हर बार मुलाजिमों को शिक्षा विभाग में रेगुलर करने का भरोसा दिया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने एलान किया कि अगर 10 अगस्त की कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने मुलाजिमों को रेगुलर न किया, तो मुलाजिमों की ओर से 13 अगस्त को गुलामी तोड़ रैली की जाएगी। यह रैली उस जगह होगी जहां सीएम प्रकाश सिंह बादल ने स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम करना होगा। साथ ही बेमियादी हड़ताल भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनख्वाहें जारी न होने से अध्यापकों में रोष
पटियाला। शिक्षा विभाग के ब्लाक समाना-एक और तीन के अधीन काम करने वाले एसएसए/रमसा अध्यापकों को तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिल रही है। दफ्तर जिला प्राइमरी शिक्षा अफसर पटियाला में दो महीनों का फंड आने के बावजूद अधिकारियों के लापरवाह रवैये के कारण अध्यापक तनख्वाहों से वंचित हैं। जिला प्रधान अतिंदरपाल ने कहा कि जल्द ही तनख्वाहें जारी न हुईं, तो सभी अध्यापक आठ अगस्त को इकट्ठे होकर जिला कलेक्टर को मांगपत्र देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed