फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssp praveen kumar talks on upcoming elections

...तो हो गईं चुनाव की फूलप्रुफ तैयारियां!

Sun, 09 Mar 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Mar 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
ssp praveen kumar talks on upcoming elections

प्रवीण कहते हैं कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। चुनाव ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मी अक्सर मतदान से वंचित रह जाते हैं लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन


राजधानी के सभी पुलिसकर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों के मतदान स्थल की सूची तैयार कराई जा रही है।

संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से उनके लिए पोस्टल बैलेट मंगाकर मतदान कराया जाएगा। मतगणना के समय पोस्टल/ सर्विस बैलेट की सबसे पहले गिनती होती है।

इस तरह नई सरकार के गठन में पुलिसकर्मियों के वोट की अहम भूमिका रहेगी। इसके अलावा चुनाव आयोग के निर्देशों के अक्षरश: पालन के लिए पुलिस को तैयार किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले ऐसा माहौल तैयार कर लिया जाएगा कि आम मतदाता बेखौफ होकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

दस साल के आपराधिक रिकॉर्ड पर नजर

ssp praveen kumar talks on upcoming elections

सभी थानों में न सिर्फ दस साल का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है बल्कि, प्रमुख समाचार पत्रों में पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की कवरेज पर भी नजर डाली जा रही है।

गड़बडी़, अराजकता, सुरक्षा में चूक व चुनाव में कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों को संज्ञान में लेने के साथ संबंधित थानों में उन घटनाओं को लेकर हुई लिखा-पढ़ी की जानकारी जुटाई जा रही है।

चुनाव में व्यवधान डालने, हुड़दंग आदि के मद्देनजर संदेह के घेरे में आए लोगों को पाबंद कराया जा रहा है।

पुलिसकर्मियों को आंकड़ों की बाजीगरी से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं यानि किसी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

अपराधियों की धरपकड़ से क्राइम कंट्रोल

ssp praveen kumar talks on upcoming elections

कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट व विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है।

इसके साथ दस साल में गुंडागर्दी व संगीन मामलों में गिरफ्तार अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों का पता लगाकर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमों में कोर्ट में पेशी से गैरहाजिर चल रहे अपराधियों की धरपकड़ शुरू कराई गई है। इस कार्रवाई से अपराधियों पर दबाव बन रहा है।

पुलिस की सक्रियता बढ़ने से अपराधियों के हौसले पस्त कर अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस काम चल रहा है।

विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

ssp praveen kumar talks on upcoming elections

एमएमएस, एसएमएस, ई-मेल व अन्य तरीकों से अफवाह फैलाने वालों को रडॉर पर लेने की तैयारी चल रही है।

सर्विलांस सेल की एक टीम को इसके लिए लगाया गया है। शांति व सद्भाव भंग करने वाली बात करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

इसी तरह चुनाव में हर्ष फायरिंग, आतिशबाजी, मुफ्त में शराब या पेट्रोल बांटने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। सभी शस्त्र लाइसेंसधारकों से कारतूस व आतिशबाजों से ब्यौरा मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed