फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shriya will act in south movies

साउथ में दिखेगा श्रेया का जलवा

Sat, 17 May 2014 08:56 PM IST
रितेश महाजन/ अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
रितेश महाजन/ अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 17 May 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
shriya will act in south movies

छोटे पर्दे पर बतौर बाल कलाकार दिखने वाली रसना गर्ल के नाम से मशहूर जिला कांगड़ा के नूरपुर की श्रेया शर्मा जल्द बड़े परदे पर नजर आएंगी। टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से एक्टिंग की शुरूआत करने वाली श्रेया शर्मा ने बतौर हीरोइन पहली फिल्म (तेलगू) गायकड़ू साइन की है।

विज्ञापन


इन दिनों वह विराज और हैदराबाद में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक कमलाकर हैं। श्रेया तेलगू फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्देशक एमएस राजू के साथ पहली बार तीन भाषाओं (हिंदी, तमिल व तेलगू) में बनने जा रही फिल्म नी थाणे इन पोन बसंतम में भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन


इससे पहले श्रेया तेलगू फिल्म रजा में तेलगू सुपर स्टार चिंरजीवी के बेटे रामचरण और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ रोबोट फिल्म में काम कर चुकी हैं।

बाल कलाकार के रूप में कैरियर के 12 साल पूरे करने के बाद श्रेया का हीरोइन के रूप में साउथ की फिल्म इंडस्टी में अभिनय का जलवा दिखेगा। हिंदी फिल्म चिल्लर पार्टी में बेहतरीन अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाली श्रेया कई टीवी सीरियलों, विज्ञापनों और फिल्मों में शाहरुख खान, अजय देवगन, सन्नी दयोल, अनुपम खेर और शेखर सुमन जैसी कई नामचीन हस्तियों के साथ काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेया ने वर्ष 2004 में महज 7 साल की उम्र में स्टार परिवार अवार्ड में वेस्ट चाइल्ड एक्टर का खिताब जीता था। कैरी ऑन शेखर में शेखर सुमन और क्या आप पांचवीं पास हैं टीवी शो में शाहरुख खान से छोटे पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। यशराज फिल्म के बैनर तले बनी थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक से बड़े पर्दे पर कदम रखा।

टीवी सीरियल
कन्हैया, झूठ बोले कौवा काटे, कसौटी जिंदगी की, कैरी ऑन शेखर, क्या आप पांचवीं पास हैं, गलैक्सी ऑफ स्टार
फिल्म (हिंदी)------प्रेम का गेम, चिल्लर पार्टी, नाक आउट, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, लागा चुनरी में दाग
तमिल फिल्म------रोबोट, जिलनू औरू कड्डल
तेलगू----डोकडू, जय चिरंजीवा
कन्नड---सौंदर्या
विज्ञापन--सेलो पैन, कांप्लान, बेसोकेयर बॉडी लोशन, पियर सोप, रसना, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एशियन पेंट्स, व्हर्लपूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed