{"_id":"1b5f404fa2d4cf209cb73da3af368b46","slug":"shambu-ram-win-panchayat-election-for-10th-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 वर्षीय शंभू 10वीं बार लगातार जीते चुनाव ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
82 वर्षीय शंभू 10वीं बार लगातार जीते चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चढियार (कांगड़ा)
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
चढियार क्षेत्र की छैक पंचायत में शंभू राम तामस 10वीं बार लगातार चुनाव जीतकर पंचायत के उपप्रधान बने। 82 वर्ष के शंभू राम तामस 1971 से लगातार छैक पंचायत में चुनाव लड़कर प्रधान बनते चले आए हैं।
विज्ञापन
इस बार प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने उपप्रधान पद का चुनाव लड़ा। 10वीं बार सात उम्मीदवारों को हराकर पंचायत में उपप्रधान बने। शंभू राम तामस अब तक छैक पंचायत में सात बार प्रधान, दो बार उपप्रधान और एक बार उपप्रधान पद का सीधा चुनाव न होने पर वार्ड पंच बनकर उपप्रधान बनें।
विज्ञापन
शंभू ने बताया कि उनका जन्म जनता के सेवा के लिए ही हुआ है। इसी का नतीजा है कि वह जनता के ही सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया की 80 के दशक में वह दो बार भाजपा के टिकट पर राजगीर विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन