फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seven year old grandson shot in harsh firing by grandma

दादी ने की हर्ष फायरिंग, सात साल के पोते को लगी गोली

Sun, 12 May 2019 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
seven year old grandson shot in harsh firing by grandma
Demo pic

बादलपुर के गांव अच्छेजा में उपेंद्र पुत्र उम्मेद शर्मा के घर पर कुआं पूजन के लिए लोग नाचते हुए जा रहे थे। 4 अप्रैल को उपेंद्र की पत्नी को बेटा हुआ था। कार्यक्रम में उम्मेद शर्मा की संजय नगर, गाजियाबाद निवासी बहन कमलेश बेटे देवव्रत और पोते यश के साथ आई हुई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान बुजुर्ग महिला कमलेश ने खुशी में पिस्टल से पांच गोलियां चला दीं। इसमें से एक गोली उसी के सात साल के पोते के पेट में लग गई। बच्चे को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, परिवार के लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को अस्पताल से सूचना मिल गई। कोतवाली प्रभारी बादलपुर विनय कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed