{"_id":"aa8ddac88947a913e7fcca0c4ea5f949","slug":"sdm-amit-guleria-lahaul-spiti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रशासन और लोगों में सीधा संपर्क बनाना ही लक्ष्य'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'प्रशासन और लोगों में सीधा संपर्क बनाना ही लक्ष्य'
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Updated Wed, 19 Nov 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
मन में भगवान के प्रति अटूट आस्था और कुछ कर गुजरने की चाह हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता। पशु चिकित्सक के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले डा. अमित गुलेरिया ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। मंडी जिले के लूणापानी में एक सामान्य परिवार में जम्में डा. अमित गुलेरिया इन दिनों उदयपुर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2012 में एचएएस परीक्षा पास कर चौथे रैंक पर रहे डा. अमित गुलेरिया 10वीं कक्षा तक मंडी के संस्कृति एंग्लो स्कूल में पढ़े। 12वीं की परीक्षा सुंदरनगर मॉडल स्कूल से पास की। इसके बाद चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सक का डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2011 तक पशु चिकित्सक के रूप में सेवाएं दीं।
विज्ञापन
एचएएस के लिए तैयारी करते रहे। 2012 में एचएएच परीक्षा पास कर चौथा रैंक पाया। जुलाई 2013 को बीडीओ ठियोग के रूप में ज्वाइनिंग की। जून 2014 से उदयपुर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। उनका जन्म एक अगस्त, 1983 को लूणापानी स्थित अधिवक्ता जेपी गुलेरिया के घर में हुआ।
विज्ञापन
माता राज कुमारी गृहिणी हैं। कहते हैं कि किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए किताबों के अलावा बाहरी ज्ञान भी जरूरी होना चाहिए, तभी सफलता हाथ लगती है। युवाओं को सामान्य ज्ञान की सभी किताबों का अध्ययन करना चाहिए।
बचपन से ही अफसर बनने का सपना
डा. अमित गुलेरिया ने कहा कि वह बचपन से ही प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते थे। हालांकि, कई साल तक पशु चिकित्सक के रूप में भी काम किया। वर्ष 2012 में पहले चांस में एचएएस परीक्षा पास की।
लोगों का सीधा संपर्क बनाना है लक्ष्य
डा. अमित गुलेरिया कहते हैं कि प्रशासन और लोगों में सीधा संपर्क बनाना उनका लक्ष्य है। किसी भी समस्या और परेशानी को लेकर लोगों के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। लोग उन्हें 24 घंटे फोन कर सकते हैं।