फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ruskin bond story

'हर पल में छिपी है एक कहानी'

Sat, 05 Oct 2013 07:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Oct 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
ruskin bond story

शनिवार 5 अक्टूबर को मशहूर लेखक व पद्मश्री रस्किन बांड देहरादून में थे। रस्किन बांड ने बातचीत में बताया कि जिंदगी के हर पल में एक कहानी मौजूद है।

विज्ञापन


बस यह मायने रखता है कि घटनाक्रमों को आप अपनी आंखों और दिमाग से किस प्रकार देखते हो। रस्किन ने ‘सुजैंस : सेवन हजबैंड्स’ बुक के बारे में बताया इस बुक को लिखते वक्त कई पात्र उनके दिमाग में तेजी से चलते और गायब होते थे।
विज्ञापन


किताब की मुख्य पात्र को अंतत: उन्होंने चालाक रूप में पेश किया था। बाद में इस पुस्तक की कहानी पर आधारित फिल्म ‘सात खून माफ’ बनी थी। रस्किन ने बताया कि कोई भी लेखक यूं ही बड़ा नहीं हो जाता। उसका चीजों को देखने को नजरिया और पेश करने का तरीका उसे बड़ा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्किन की बेताबी
दून में रस्किन बांड के मुरीदों की खासी तादाद है। बरिस्ता में जैसे ही रस्किन पहुंचे तो भारी भीड़ उनसे मिलने को बेताब नजर आई। न केवल उम्रदराज बल्कि कई स्कूलों के बच्चे भी उनसे मिलने को उत्साहित नजर आए। रस्किन के प्रशंसक 45 वर्षीय मुकेश रावत ने कहा कि उन्होंने रस्किन की सभी बुक पढ़ी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा ‘सेक्रेट्स’ पसंद आई थी। एक स्कूल की छात्रा सुनीति ने बताया कि रस्किन बांड उनके फेवरेट राइटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed