फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape victim dies under suspicious circumstances in massage parlor in varanasi

Varanasi: वाराणसी में दुष्कर्म पीड़िता ने मसाज पार्लर में विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, पुलिस से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

Tue, 07 Jun 2022 07:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 07 Jun 2022 07:32 PM IST
सार

पहड़िया स्थित मसाज पार्लर में मंगलवार की शाम दुष्कर्म पीड़िता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मसाज पार्लर के अंदर युवती के अचेतावस्था की सूचना पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Rape victim dies under suspicious circumstances in massage parlor in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के पहड़िया स्थित मसाज पार्लर में मंगलवार शाम दुष्कर्म पीड़िता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मसाज पार्लर के अंदर युवती के अचेतावस्था की सूचना पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फारेंसिक टीम ने छानबीन की।

विज्ञापन


युवती के परिजनों की तहरीर पर मसाज पार्लर संचालक सहित दो के खिलाफ सारनाथ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। युवती ने मुकदमे में समझौता की धमकी को लेकर तीन माह पूर्व भी कैंट थाने में मसाज पार्लर संचालक और उसके पिता से जान का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बलिया की रसड़ा निवासी युवती अपराह्न के समय पहड़िया चौराहा स्थित दो मंजिला मकान के दूसरे तल पर मसाज पार्लर पर पहुंची तो कर्मचारियों से उसकी नोकझोंक हुई और फिर कुछ ही देर में युवती फर्श पर गिर पड़ी। अचेतावस्था में युवती को देख पार्लर के कर्मचारी भाग निकले। इस बीच किसी ने सारनाथ पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तुरंत युवती को पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, एसीपी सारनाथ भी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही कुछ कर्मचारियों से भी घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मसाज पार्लर अतुल सिंह सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मसाज पार्लर में नौकरी करती थी युवती

युवती पिछले कुछ साल से कैंट थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात चोलापुर के अमरपट्टी निवासी अतुल सिंह से हुई। पहड़िया स्थित मसाज पार्लर में अतुल सिंह ने युवती को नौकरी पर रखा। युवती का आरोप था कि शादी का झांसा देकर अतुल ने दुष्कर्म किया और फिर शादी से मुकर गया। इस दौरान विरोध करने पर मारा-पीटा गया।

इस मामले में युवती की तहरीर पर कैंट पुलिस ने 30 मई 2021 को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने अतुल को गिरफ्तार किया। युवती का आरोप था कि जमानत पर छूटकर आने के बाद अतुल सिंह मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने लगा और समझौते पर तैयार नहीं हुई तो जान से मारने की धमकी दी थी।

युवती की तहरीर पर नौ मार्च 2020 को अतुल सिंह और उसके पिता राम आधार सिंह के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट सहित अन्य आरोपों में कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी अतुल सिंह के खिलाफ कैंट थाने में दो और लालपुर-पांडेयपुर में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना एसीपी कैंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed