फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ranji trophy: Punjab and Karnataka Will play today

रणजी का रण: आज से भिड़ेंगे पंजाब और कर्नाटक

Fri, 17 Jan 2014 09:42 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jan 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy: Punjab and Karnataka Will play today

पीसीए स्टेडियम मोहाली में शनिवार से पंजाब और कर्नाटक की टीमों के बीच सेमीफाइनल शुरू होगा।

विज्ञापन


पांच दिवसीय सेमीफाइनल मुकाबले में मौसम दोनों टीमों के एक चुनौती होगा। इस समय उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है। पिछले दो दिनों से धुंध के कारण मैच पर खराब रोशनी का असर पड़ सकता है।

कर्नाटक टीम के मुकाबले पंजाब के खिलाड़ी अपनी घरेलू परिस्थितियों को अच्छे से जानते हैं। यहां की विकेट पर पंजाब के पेस बैटरी वीरआरवी सिंह, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल का जलवा दिखाई दे सकता है, वहीं कर्नाटक के विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन जैसे गेंदबाजों को यहां की पिच का फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन


फाइनल में पहुंचना चाहेगा पंजाब
पंजाब की टीम रणजी ट्राफी में लगातार दो बार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई हैं। पिछले साल वह सेमीफाइनल में सौराष्ट्र से हार गई थी।

पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने कहा कि उनकी टीम सेमीफाइनल को लेकर वह पूरी तरह से तैयार हैं और इसे जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

भज्जी ने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन कर विकेट झटकने वाले वीआरवी सिंह को बुखार होने का खुलासा भी किया।

मौसम को लेकर हो चुके अभ्यस्त
कर्नाटक की टीम के कप्तान विनय कुमार ने कहा किन उनकी टीम पिछले दो दिन से यहां पर अभ्यास कर रही हैं और मौसम के अनुसार अपने को ढाल चुकी हैं। विनय ने माना कि मौसम को देखते हुए खराब रोशनी की वजह से पूरे दिन में 60-70 ओवर ही फेंके जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों ने किया अभ्यास
पीसीए में दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया। शुक्रवार को पंजाब की टीम से युवराज सिंह और हरभजन सिंह भी जुड़ गए। दोनों ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ नेट्स और मैदान पर कड़ा अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed