फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ramji lal Suman of Sadabad, Rajya Sabha candidate from SP

रामजीलाल सुमन राज्यसभा प्रत्याशी: सपा के हैं दिग्गज नेता, मुलायम सिंह के रहे करीब, सपाईयों में खुशी की लहर

Mon, 12 Feb 2024 11:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 11:27 PM IST
सार

हाथरस में सादाबाद के रहने वाले रामजी लाल सुमन 1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद मुलायम सिंह यादव का साथ ले लिया। फिर एक बार सुमन 1999 में सपा की टिकट पर फिरोजाबाद लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। 2004 में भी सपा की सीट से जीत हासिल की। 1996 से अब तक सपा में राष्ट्रीय महासचिव के पद संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
Ramji lal Suman of Sadabad, Rajya Sabha candidate from SP
सपा नेता रामजी लाल सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद प्रत्याशी के रूप में सादाबाद के रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन का नाम तय हो गया है। जिसे लेकर सपाईयों में खुशी की लहर है। प्रदेश के साथ साथ केंद्र की राजनीति में सुमन एक नामचीन चेहरा रहे हैं। उन्हें सपा दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है।

विज्ञापन

 
बहरदोई के रहने वाले रामजीलाल सुमन का जन्म 25 जुलाई 1950 को हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा हाथरस व आगरा से की। 26 साल की उम्र में रामजीलाल सुमन ने जनता पार्टी के टिकट पर फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 1989 में  जनता दल से फिरोजाबाद लोकसभा से चुनाव लड़कर सांसद बने। रामजीलाल सुमन को चंद्रशेखर का करीबी माना जाता था। इसी के चलते 1991 में सुमन को श्रम कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बनाया। 
विज्ञापन


1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद रामजीलाल सुमन ने मुलायम सिंह यादव का साथ ले लिया। फिर एक बार सुमन 1999 में सपा की टिकट पर फिरोजाबाद लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। 2004 में भी सपा की सीट से जीत हासिल की। 1996 से अब तक सपा में राष्ट्रीय महासचिव के पद संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed